फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cadets participated in the flood mock exercise.

Meerut News: बाढ़ मॉक एक्सरसाइज में कैडेट्स ने प्रतिभाग किया

Thu, 11 Jun 2026 05:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Cadets participated in the flood mock exercise.
बाढ़ मॉक एक्सरसाइज में एनसीसी कैडेट्स। (स्त्रोत एन सी सी) मवाना।
मवाना। अपर जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में भीकुंड घाट गांव मनोहरपुर में संपन्न हुई बाढ़ मॉक एक्सरसाइज में 73 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों के दौरान स्वयंसेवी सहयोग, जनजागरूकता, राहत सामग्री के वितरण में सहायता, प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने जैसे कार्यों का प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित युवाओं की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। बाढ़ मॉक एक्सरसाइज में उनकी भागीदारी से आपदा प्रबंधन तंत्र की कार्यकुशलता और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed