{"_id":"5bb288f3867a557ff747f2d7","slug":"cadets-ne-chalaya-savachhta-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
amarujala
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएन इंटर कॉलेज में गांधी जयंती के मद्देनजर सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। 72 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के संदेश को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए परिसर में सफाई की। इस दौरान कैडेट्स को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम को मेजर सुनील कुमार शर्मा और गिरीश शुक्ला ने संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह, अवैतनिक मंत्री दयानंद गुप्ता और संजीवेश्वर प्रकाश त्यागी ने मार्गदर्शन किया। इस मौके पर कैप्टन सीपी यादव, केएल बत्रा, पीएम पालीवाल, अशोक मांगलिक, कैडेट शिवम, अभिजीत, आकाश, दिलशाद, सूरज, संचिता, सुवांशी, प्रियंका, निकिता का विशेष योगदान रहा।
स्वच्छता का संदेश देते हुए निकाली पदयात्रा
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता बच्चा पार्क पर एकत्र हुए। स्वच्छता का संदेश देते हुए पदयात्रा बच्चा पार्क से शुरू होकर वेस्टर्न कचहरी रोड होते हुए ईस्टर्न कचहरी गेट के सामने स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां डॉॅ. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा का समापन हुआ। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सत्येंद्र नागर, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग भी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पवन भारद्वाज, शंभू पहलवान, विनय विरालिया, संचित गर्ग, रमन धींगड़ा, मयंक रावत, अक्षत जैन, शिवम शर्मा, सुधीर सोनकर, चिराग पांडे, पंकज राजपूत, अक्षत भड़ाना, अमरदीप ओझा, राहुल आदि मौजूद रहे।