फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cables and starters stolen from nine tube wells in Jhinjharpur

Meerut News: झिंझाड़पुर में नौ नलकूपों से केबल, स्टार्टर चोरी

Mon, 10 Mar 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cables and starters stolen from nine tube wells in Jhinjharpur
फलावदा। गांव झिंझाड़पुर के जंगल में रात भर चोरों ने आतंक मचाया। चोरों ने करीब नौ किसानों के नलकूपों से केबल, स्टार्टर आदि चोरी कर लिए। चार दिन पूर्व भी चोरों ने किसानों के नलकूपों से सामान चोरी कर लिया था। घटना के संबंध में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव झिंझाड़पुर में फिर से किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए चोरों ने सामान चोरी कर लिया। गांव झिंझाड़पुर निवासी साजन गांव के पीड़ित किसानों के साथ थाने पहुंच अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। साजन, मोहित तोमर, जुगरेश सिंह, जुगनू कुमार, विकेंद्र सिंह, नरेश, हिमांशु सहरावत, वरुण, अजय चौधरी आदि किसानों के नलकूपों से चोरों ने सामान चोरी कर लिया। चार दिन पूर्व चोरों ने झिंझाड़पुर के जंगल से ही सुदेश पाल, अजय, बिनेश, संजय, इंद्रपाल, जोनी, रविंद्र, सुभाष के नलकूपों में चोरी हुई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने उनके नलकूपों से कुंबल कर कीमती सामान स्टार्टर बिजली केबल आदि चोरी कर लिए थे। जंगल में चोर सक्रिय हैं। आए दिन किसानों के नलकूपों को निशाना बना रहे हैं। कई बार थाने में शिकायत करने के बावजूद चोर पकड़े नहीं जा सके हैं। उधर, आसपास के जंगलों में भी चोर किसानों के नलकूपों को निशाना बना रहे हैं। झिंझाड़पुर गांव में भाजपा युवा नेता साजन प्रधान सहित आठ किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, तांबे का केबल सहित लाखों रुपये का समान चोरी हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना का खुलासा नहीं होने पर धरने पर बैठेंगे और उच्च अधिकारियों का घेराव भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed