{"_id":"5e32e68c8ebc3e4afc089a3d","slug":"cabinet-minister-swami-prasad-maurya-targets-on-congress-and-says-protest-are-under-the-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- कांग्रेस और सपा साजिश के तहत करा रही हिंसा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- कांग्रेस और सपा साजिश के तहत करा रही हिंसा, प्रदर्शन
Thu, 30 Jan 2020 07:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 30 Jan 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के शाहीन बाग से लेकर सहारनपुर के देवबंद तक सीएए को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि धरना प्रदर्शनों में पैसे देकर भीड़ जुटाई जा रही है। सीएए के प्रति जो लोग जागरूक हैं, वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस, सपा और अन्य विरोधी पार्टियां साजिश के तहत विरोध प्रदर्शन करा रही हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि यह स्वत: विरोध नहीं है। यदि ऐसा होता तो सीएए लागू होने के बाद आंदोलन सड़क पर आ गया होता। यह कांग्रेस, सपा और अन्य विरोधी पार्टियों की ओर से साजिश के तहत प्रायोजित आंदोलन है। धरना प्रदर्शन में शरीक लोगों को प्रतिदिन की मजदूरी दी जा रही है। इनसे प्रदेश में आगजनी, तोड़फोड़, पत्थरबाजी, लूटपाट कराई जा रही है। सार्वजनिक और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोगों को यह जानना चाहिए कि इससे उनकी नागरिकता नहीं छीनी जा रही है। सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के हित में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देवबंद से उठीं महिलाओं की आवाज, नहीं चाहिए देश को हिंदू-मुस्लिम में बांटने वाली सरकार
विज्ञापन
मौर्य का कहना है कि शिया और सुन्नी धर्मगुरुओं तक ने कानून का समर्थन किया है। नई दिल्ली के जामिया नगर में तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने के मामले पर बोले कि सार्वजनिक रूप से ऐसे शस्त्रों का प्रदर्शन करना या हिंसा में शामिल होना गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में सरकार और प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/