फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cabinet minister siddharth nath singh said, Ram temple will be in Iraq if not in Adouya

अयोध्या नहीं तो क्या इराक में बनेगा 'राम मंदिर' : कैबिनेट मंत्री

Sun, 05 Aug 2018 11:21 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 05 Aug 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister siddharth nath singh said, Ram temple will be in Iraq if not in Adouya
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और मेरठ के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राम मंदिर के सवाल पर बयान दिया है कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या फिर इराक में बनेगा। यह पूरे देश की आस्था का सवाल है। इससे सभी की आस्था जुड़ी हैं। हर भारतीय चाहता है कि राम मंदिर बने। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। राम मंदिर बनना चाहिए। 

विज्ञापन


वे शनिवार को हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील भराला के कांवड़ शिविर के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि थे। मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा हिंदुओं की आस्था का बड़ा त्यौहार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री इस त्यौहार को लेकर गंभीर है। अभी तक पूर्व में कांवड़ियों को सुविधा नहीं मिलती थी। इस सरकार में सभी सुविधाएं दिलाई जा रही हैं। पिछले साल कांवड़ यात्रा में कोई अनहोनी नहीं हुई, यह अच्छी बात है। इस बार कांवड़ियों की ज्यादा संख्या बढ़ी है इसलिए सभी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

महागठबंधन के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह महागठबंधन नहीं है, यह महा दंगल बंधन है। अभी यह तय नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा। यह दंगल है और इस दंगल में 2019 में भाजपा ही जीतेगी। नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। कहा कि भाजपा को महागठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सरकार काम कर रही है। प्रदेश और देश में विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान भाजपा विधायक संगीत सोम, जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, भाजपा नेता सुनील भराला, अजय भराला आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed