फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cabinet Minister Shahid manjur entered suit against sanctioned

कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 13 Jan 2017 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 13 Jan 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Shahid manjur entered suit against sanctioned
कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर

कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हैड़ा गांव में मंगलवार को फईमुद्दीन के मकान में सपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया था। इस दौरान कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर द्वारा वहां साइकिल बांटने की सूचना पर एसओ गंगागनगर मौके पर पहुंचे थे। हालांकि तब तक कैबिनेट मंत्री वहां से निकल चुके थे। पुलिस ने फईमुद्दीन और विष्णु से पूछताछ की थी। बुधवार को चुनाव सेल के नोडल अधिकारी श्रवण कुमार सिंह के निर्देश पर एसओ गंगानगर मोहम्मद असलम की तहरीर पर कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और अम्हैड़ा निवासी फईमुद्दीन के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन, चुनाव के दौरान किसी को प्रलोभित करने के उद्देश्य से कोई उपहार देना और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

इंचौली में भी तीन नामजद
एसएसआई इंचौली के अनुसार रास्ता निर्माण को लेकर दीवार पर पत्थर लगाने पर इंचौली थाने पर धनपाल पुष्पेंद्र और कुलदीप निवासी उलखपुर पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में समाजवादी पार्टी के मंत्री के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। चुनाव आयोग के आदेशों का पालन कराया जा रहा है। -जे. रविंदर गौड़, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


फैज-ए-आम प्रबंधन पर केस
इंस्पेक्टर देहलीगेट ने बताया कि फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के प्रबंधन के खिलाफ डीआईओएस एसके यादव की तहरीर पर शिकायत दर्ज की गई है। डीआईओएस ने आरोप लगाया कि विस चुनाव के लिए आचार संहिता लगी है। ऐसे में इंटर कॉलेज में नियुक्तियों के लिए आवेदकों को कॉल कर साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू के लिए बुलाना आचार संहिता के उल्लंघन में पाया गया। इस इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी के विधायक गुलाम मोहम्मद प्रधानाचार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed