फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CAA protest, Muslim women on the streets in Deoband protesting against CAA, police force deployed

देवबंद: सीएए के विरोध में सड़कों पर उतरीं मुस्लिम महिलाएं, जमकर नारेबाजी, पुलिस फोर्स तैनात  

Tue, 14 Jan 2020 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jan 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
CAA protest, Muslim women on the streets in Deoband protesting against CAA, police force deployed
विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवबंद में सीएए, एनआरसी, और एनपीआर के विरोध में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथों में तिरंगे लेकर फ्लैगमार्च निकाला। इसके बाद ईदगाह मैदान में धरना प्रदर्शन किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

CAA protest, Muslim women on the streets in Deoband protesting against CAA, police force deployed
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ख्वतीन एक्शन कमेटी के बैनर तले सहारनपुर के देवबंद में मुस्लिम महिलाएं भारी संख्या में एकत्र हुईं और सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने हाथों में तिरंगे, सीएए, एनआरसी और एनपीआर विरोधी बैनर लेकर शहर में पैदल मार्च किया। महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ईदगाह मैदान पर धरना प्रदर्शन किया। बताया गया कि महिलाओं के धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed