फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CA Abhishek Aggarwal last rites were performed in sad atmosphere in Meerut

CA Death Case: गमगीन माहौल में हुआ सीए अभिषेक का अंतिम संस्कार, बड़े बेटे अविरल ने दी चिता को मुखाग्नि

Sun, 11 Feb 2024 12:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 11 Feb 2024 12:46 AM IST
सार

CA Death Case : सीए अभिषेक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे अविरल ने चिता को मुखाग्नि दी। बताया गया कि अभिषेक अपनी शादी की 17वीं वर्षगांठ मनाने बृहस्पतिवार को पत्नी अंशु के साथ शिमला गए थे। वहां घुड़सवाली के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
CA Abhishek Aggarwal last rites were performed in sad atmosphere in Meerut
सीए अभिषेक अग्रवाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीए अभिषेक अग्रवाल का शव शनिवार को घर पहुंचने से पहले ही काफी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। शाम को सूरजकुंड श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे अविरल ने चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


मेरठ के कैंट क्षेत्र में 135 बीसी लाइन निवासी सीए अभिषेक अग्रवाल पुत्र योगेश कुमार अग्रवाल अपनी शादी की 17वीं वर्षगांठ मनाने बृहस्पतिवार को पत्नी अंशु के साथ शिमला गए थे। शुक्रवार शाम उन्हें लौटना था। इससे पहले वह शिमला के ठियोग थाने के फागू क्षेत्र में कुफरी से करीब तीन किलोमीटर आगे महासू पीक चले गए। यहां पर घुड़सवारी के दौरान उन्हें चक्कर आया। लोगों ने उन्हें घोड़े से नीचे उतारा। इसके बाद वह बेहोश हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुल गई पोल: फर्जी डिग्री से बंगलूरु में चार बने असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला भी शामिल, जांच में हुए बड़े खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें उपचार के लिए आईजीएससी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर बाद शव घर पहुंचा। पत्नी अंशु अग्रवाल, मां पूनम अग्रवाल और पुत्र अविरल उर्फ सनी (13) व कौतिक उर्फ हनी (12) समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें: CA Death Case: जिस दिन सिर पर सजा था सेहरा, उसी दिन आई मौत, शादी की 17वीं सालगिरह पर घूमने गए थे शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed