{"_id":"5d541eb98ebc3e6c9874a65b","slug":"c-was-dismissed-in-the-cantt-board-meeting-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह बर्खास्त, 2013 से चल रही थी अवैध निर्माण में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह बर्खास्त, 2013 से चल रही थी अवैध निर्माण में जांच
Wed, 14 Aug 2019 08:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 14 Aug 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
कैंट बोर्ड मेरठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कैंट बोर्ड की बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में मुख्य अधिशासी अभियंता (सीईई) अनुज सिंह को अवैध निर्माण में बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, मध्य कमान ने बोर्ड सदस्य धर्मेंद्र सोनकर की सदस्यता समाप्त करने का कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
साल 2013 में मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) डीएन यादव के कार्यकाल में सीईई अनुज सिंह पर बोर्ड बैठक में बंगला संख्या 167 समेत सात विषयों को लेकर जांच की संस्तुति मध्य कमान को प्रेषित की गई थी। जिस पर मध्य कमान द्वारा तत्कालीन लखनऊ कैंट की मुख्य अधिशासी अधिकारी शोभा गुप्ता को जांच सौंपी गई थी। शोभा गुप्ता वर्तमान में मध्य कमान में डायरेक्टर हैं। उनके द्वारा सभी बिंदुओं पर की गई जांच रिपोर्ट 29 मार्च 2019 को कैंट बोर्ड प्राप्त हुई थी। इसमें अनुज सिंह से जवाब दाखिल करने को कहा गया। कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी के अनुसार बुधवार को बोर्ड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में मध्य कमान द्वारा आरोपों को गंभीर मानते हुए अनुज सिंह को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/