फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   C-plan app will prevent rumors from spreading

पंचायत चुनावः अफवाहों पर अंकुश लगाएगा सी प्लान एप

Tue, 19 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
C-plan app will prevent rumors from spreading
मेरठ। पंचायत चुनावों में पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों से जुड़ी हर हरकत की सी-प्लान एप से निगरानी करेगा। यह एप मुख्य रूप से अफवाहें फैलने से रोकेगा। व्यवस्था इस तरह से बनाई जा रही है कि अफवाह फैलने के कुछ मिनट में ही इसे निष्प्रभावी कर दिया जाए।
विज्ञापन

मेरठ मंडल में 2,196 ग्राम पंचायत हैं। वार्डों के लिहाज से देखें तो इसमें 28802 वार्ड, 3567 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 144 जिला पंचायत वार्ड शामिल हैं। पुलिस प्रशासन हर समस्या से निपटने के लिए मजबूत योजना बनाने में जुटा है। आमतौर पर चुनाव के दौरान अफवाहों से माहौल बिगड़ता है। इसके लिए पूर्व में 'सी-प्लान एप' ईजाद किया गया था। लोकसभा चुनाव में भी इसका सफल प्रयोग हो चुका है। अब एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने इस एप को सक्रिय करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

फीडबैक के साथ ही होता है रिस्पांस
सी-प्लान एप को कम्युनिटी पुलिसिंग, आमजन से सीधे बात, कानून-व्यवस्था बनाने और पुलिस के कार्यों में जनता की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसके जरिए पुलिस कहीं पर भी घटित घटना की वास्तविकता का पता करती है। फिर उसके मुताबिक रिस्पांस देती है। इस एप के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों के संभ्रांत लोगों से सीधा संपर्क काफी आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम
एप का संचालन सीधे लखनऊ से होता है। एप को डीजीपी के कंट्रोल रूम और यूपी 112 के कंट्रोल रूम से से जोड़ दिया गया है। दोनों कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेंगे। पुलिस प्रशासन ने हर गांव से 10-10 संभ्रांत लोगों को इससे जोड़ने की कवायद शुरू की है। इन लोगों के नंबर एप से लिंक किए जाएंगे और वे गांव में पुलिस की आंख और कान बनकर काम करेंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में एप कारगर साबित होगा। अफवाहों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर इससे लगाम लगेगी।
- प्रवीण कुमार, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed