फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bypolls in Kairana-Noorpur is challenge for BJP and coalition

उपचुनाव: कैराना-नूरपुर में दांव पर भाजपा और गठबंधन की साख

Mon, 28 May 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 28 May 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
bypolls in Kairana-Noorpur is challenge for BJP and coalition
वोटिंग के लिे लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
कैराना लोकसभा और नूरपुर उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। गोरखपुर-फूलपुर में हार के बाद हो रहे उप चुनाव में भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की साख दांव पर है। साथ ही गठबंधन में रालोद के शामिल होने से नए समीकरण बने हैं। चौधरी अजित सिंह और सपा की भी अग्निपरीक्षा नूरपुर में है। बड़ी चुनौती दोनों खेमों के सामने भीषण गर्मी में अपने पक्ष के मतदाताओं को बूथ तक ले जाने की है। भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह के निधन से कैराना में उप चुनाव हो रहा है। इसमें करीब 16 लाख मतदाता मतदान करेंगे। 
विज्ञापन

bypolls in Kairana-Noorpur is challenge for BJP and coalition
फाइल फोटो
वैसे तो चुनाव मैदान में 12 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला हुकुम सिंह की बेटी और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह व रालोद प्रत्याशी तबस्सुम के बीच है। तबस्सुम कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की मां और पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की पत्नी है। इस उप चुनाव में तबस्सुम सपा से दावेदार थीं, बाद में रालोद के गठबंधन के साथ आने के बाद वह बतौर रालोद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद हुए 2014 के उप चुनाव में मतों का सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण हुआ था, इस बार भी भाजपा ने ध्रुवीकरण की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

bypolls in Kairana-Noorpur is challenge for BJP and coalition
फाइल फोटो
वह कितनी कामयाब हुई यह मतदान का परिणाम ही बताएगा। चुनाव से एक दिन पहले बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न फेरीफेरल के लोकार्पण के दौरान आयोजित सभा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, दलितों और पिछड़ों के लिए किए गए कार्यों को गिनाया और इन वर्गों को साधने की कोशिश की। भाजपा की चिंता जाट मतों के बिखराव को लेकर है। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी जाट मतदाताओं रिझाने की पूरजोर कोशिश की है। दलित मतदाता अभी तक खामोश है। 
विज्ञापन

bypolls in Kairana-Noorpur is challenge for BJP and coalition
फाइल फोटो
बसपा नेता और कार्यकर्ता पूरे चुनाव में निष्क्रिय रहे हैं। उन्हें पार्टी हाईकमान से कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, इसके चलते गठबंधन प्रत्याशी के समीकरण गड़बड़ा रहे हैं तो भाजपा भी उनमें सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। भीम आर्मी ने जरूर दोनों सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। दिलचस्प हुए उप चुनाव में यही स्थिति नूरपुर में भी है। भाजपा विधायक नूरपुर लोकेंद्र चौहान के निधन से रिक्त हुए चुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी अवनी सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 

bypolls in Kairana-Noorpur is challenge for BJP and coalition
फाइल फोटो
उनके मुकाबले में गठबंधन ने सपा प्रत्याशी नईमुल हसन को मैदान में उतारा है। नईमुल हसन पिछले चुनाव में लोकेंद्र चौहान से पराजित हुए थे। यहां एक मुस्लिम प्रत्याशी गौहर लोकदल से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां तीन लाख  मतदाता हैं, जो सोमवार को मतदान करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed