फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bypassing online, broker manuals are getting birth certificates

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र व्यवस्था पर दलालों का कब्जा

Tue, 07 Jul 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bypassing online, broker manuals are getting birth certificates
मेरठ। नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र व्यवस्था पर दलालों का कब्जा हो गया है। नगर निगम अफसरों ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मैनुअल आवेदन की प्रक्रिया को बंद करते हुए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था शुरू की थी, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम परिसर में कुर्सी डालकर बैठे कुछ व्यक्ति आम जन से 200 से 500 रुपये वसूल कर मैनुअल प्रमाण पत्र बना रहे हैं। इतना हीं नहीं आवेदन फॉर्म की फोटो कॉपी भी 20 से 30 रुपये में बेची जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला की टीम ने नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान हमने एक व्यक्ति को नगर निगम के कंप्यूटर रूम में जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म जमा करने लिए भेजा, लेकिन नगर निगम ने मैनुअल आवेदन लेने से मना करते हुए ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। इसके बाद हमने नगर निगम परिसर में बनीं दुकानों के बाहर कुर्सी डालकर बैठे दलालों से संपर्क किया तो उन्होंने सरकारी फॉर्म की फीस 30 रुपये बताई। वहीं प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी ने 200 तो किसी ने 500 रुपये खर्च बताया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है। वे मैनुअली फॉर्म भरकर प्रमाण पत्र बनवा देंगे।
विज्ञापन

जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र का 10 रुपए शुल्क
शासन ने जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र का शुल्क 10 रुपए निर्धारित किया है। हां जन्म या मृत्यु के एक माह के भीतर आवेदन करना जरूरी होता है। इससे अधिक समय के बाद आवेदन करने पर सिटी मजिस्ट्रेट की संस्तुति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब निगम के रिकॉर्ड रूम से नहीं मिलते आवेदन फार्म
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन फॉर्म नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से निशुल्क मिलते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद से नगर निगम ने ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया था। नगर आयुक्त ने मैनुअल फॉर्म जमा करने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम के ही कुछ कर्मचारी दलालों से मैनुअल फॉर्म ले रहे हैं, जबकि जनता को लौटा रहे हैं।
इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन
कोई भी व्यक्ति crsorgi.gov.in पर जाकर घर बैठे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed