फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   By this evening, the people of the city will get Gangajal.

आज शाम तक शहरवासियों को मिल जाएगा गंगाजल

Sat, 29 Oct 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
By this evening, the people of the city will get Gangajal.
आज शाम तक शहरवासियों को मिल जाएगा गंगाजल
विज्ञापन

मेरठ। भोलाझाल पर गंगाजल पहुंच चुका है। शुक्रवार को भोलाझाल स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पानी को पीने योग्य बनाया गया। उसकी टेस्टिंग की गई। उम्मीद है कि शनिवार (आज) से लोगों को पीने के लिए गंगाजल उपलब्ध हो जाएगा। प्लांट से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
भोलाझाल पर 100 एमएलडी का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट है। बृहस्पतिवार को यहां गंगाजल पहुंच चुका था। पिछले कई दिनों से नहर की सफाई के चलते पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस दौरान नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से भी ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई का कार्य किया गया। जलकल विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत कुमार ने बताया कि पानी की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

अभी तक ट्यूबवेल से हो रही थी सप्लाई
भोलाझाल से पानी की सप्लाई बंद होने के बाद से बीते कुछ दिनों से नगर निगम की ओर से पीने की पानी की सप्लाई ट्यूबवेल के माध्यम से कराई जा रही थी। ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई होने के कारण निर्धारित समय पर ही लोगों को पानी उपलब्ध हो पाता है। अब प्लांट से पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों को पूरे समय पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा जो क्षेत्र पुलिस लाइन, मोहनपुरी आदि क्षेत्र पानी की सप्लाई न होने के कारण प्रभावित थे वहां अब पानी की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed