{"_id":"679bd7618af98e8be80ee38f","slug":"buy-your-house-at-eight-year-old-rates-pay-only-ten-percent-amount-meerut-news-c-14-1-mrt1050-770529-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आठ साल पुरानी दरों पर खरीदें अपना घर, मात्र दस फीसदी रकम दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आठ साल पुरानी दरों पर खरीदें अपना घर, मात्र दस फीसदी रकम दें
विज्ञापन
मेरठ। अगर आप फ्लैट में रहने के ख्वाहिशमंद हैं और बहुत ऊंची कीमत भी चुकाने को तैयार नहीं हैं तो यह खबर आपके लिए मुफीद है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अपनी विभिन्न योजनाओं में फ्लैट के लिए जहां है जैसा है की तर्ज पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। आठ साल पुरानी दर पर ही फ्लैट मिलेंगे, जिसके पंजीकरण को फ्लैट की कुल कीमत का दस फीसदी ही ड्राफ्ट के साथ जमा करना होगा।
मेडा ने श्रद्धापुरी, सैनिक विहार, शताब्दीनगर, लोहियानगर और गंगानगर योजनाओं में फ्लैट के पंजीकरण चालू किए हैं। सबसे सस्ता और दुर्बल आय वर्ग का फ्लैट लोहियानगर में 25.61 वर्ग मीटर का है, जिसकी कीमत पांच लाख 96 हजार रुपये करीब है। ऐसे ही गंगानगर में 28 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का फ्लैट आठ लाख 32 हजार रुपये और 31.33 वर्ग मीटर का फ्लैट आठ लाख 65 हजार रुपये का है। सबसे महंगे फ्लैट की बात करें तो रक्षापुरम के रक्षाग्रीन में 85.61 वर्ग मीटर का फ्लैट 33 लाख 61 हजार रुपये का है। ऐसे ही शताब्दीनगर के एयरपोर्ट एन्क्लेव में 81 से 100 वर्ग मीटर तक फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 20 से 24 लाख रुपये तक है। मेडा ने इन फ्लैट का निर्माण करीब 12 साल पहले कराया था, लेकिन लोगों ने इनमें बहुत कम रुझान दिखाया था। साल 2018 में इनकी कीमतें आखिरी बार बढ़ी थीं। इसके बाद मेडा ने बोर्ड बैठक में योजनाओं में सभी फ्लैट की कीमतों को फ्रीज कर दिया था।
मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि इन फ्लैट को जैसा है जहां है की तर्ज पर आवंटित किया जा रहा है। इनके लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। प्राधिकरण की वेबसाइट एमडीए मेरठ पर फ्लैट पंजीकरण की सूची के बाद अवशेष फ्लैट की सूची रोजाना अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
योजना और फ्लैट
- श्रद्धापुरी फेस प्रथम के सेक्टर 7 में 8 अल्प आय वर्ग के 46.31 वर्ग मीटर के फ्लैट। इनकी कीमत 15 लाख 9 हजार 780 रुपये है।
- श्रद्धापुरी फेस द्वितीय के पॉकेट ए में तीन अल्प आय वर्ग के 46.31 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट। कीमत 11 लाख 81 हजार 810 रुपये है।
- रक्षापुरम के रक्षा ग्रीन में 14 मध्यम आय वर्ग (प्रथम तल) के 85.81 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट, जिनकी कीमत 33 लाख 61 हजार 750 रुपये है।
- रक्षापुरम के रक्षा ग्रीन में 17 मध्यम आय वर्ग (द्वितीय तल) के 85.81 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट, जिनकी कीमत 29 लाख 31 हजार 150 रुपये है।
- रक्षापुरम के रक्षा ग्रीन में 20 मध्यम आय वर्ग (चतुर्थ तल) के 85. 81 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट, जिनकी कीमत 29 लाख 31 हजार 150 रुपये है।
- शताब्दीनगर एयरपोर्ट एनक्लेव में 15 टू बीएचके (प्लस स्टडी रूम) 99.40 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट, जिनकी कीमत 23 लाख 77 हजार रुपये है।
- शताब्दीनगर एयरपोर्ट एनक्लेव में 34 टू बीएचके 81.15 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट, जिन की कीमत 19 लाख 90 हजार रुपये है।
- शताब्दीनगर एयरपोर्ट एनक्लेव में 35 टू बीएचके प्लस स्टडी 99.40 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट। इनकी कीमत 23 लाख 77 हजार रुपये है।
- शताब्दी नगर एयरपोर्ट एनक्लेव में 35 टू बीएचके 81.15 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट। कीमत 19 लाख 90 हजार रुपये है।
- शताब्दीनगर एयरपोर्ट एनक्लेव में 58 टू बीएचके 86.10 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट। कीमत 21 लाख 86 हजार 600 रुपये है।
- लोहियानगर में पॉकेट सी में दो दुर्बल आय वर्ग के 25.61 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 6 लाख 77 हजार 200 रुपये है।
- लोहियानगर में पॉकेट सी में 13 दुर्बल आय वर्ग के 25.61 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 5 लाख 96 हजार 700 रुपये है।
- लोहिया नगर में पॉकेट सी में 6 दुर्बल आय वर्ग के 25.61 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 6 लाख 16 हजार 800 रुपये है।
- लोहियानगर में पॉकेट सी में 15 अल्प आय वर्ग के 37.79 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 9 लाख 26 हजार 400 रुपये है।
- लोहियानगर में पॉकेट सी में 20 अल्प आय वर्ग के 37.79 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 7 लाख 84 हजार 600 रुपये है।
- लोहियानगर में पॉकेट सी में 23 अल्प आय वर्ग के 37.79 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 8 लाख 20 हजार रुपये है।
- गंगानगर पॉकेट जे में 39.75 वर्ग मीटर के अल्प आय वर्ग के 13 फ्लैट। कीमत 12 लाख 70 हजार रुपये है।
- गंगानगर पॉकेट जे में दुर्बल आय वर्ग के 3 फ्लैट 28 वर्ग मीटर के, जिनकी कीमत 8 लाख 23 हजार 100 रुपये है।
- गंगानगर पॉकेट एच में दुर्बल आय वर्ग के 5 फ्लैट 31.33 वर्ग मीटर के, जिनकी कीमत 8 लाख 65 हजार 500 रुपये है।
- सैनिक विहार पॉकेट बी में 22 टू बीएचके फ्लैट 94 वर्ग मीटर के, जिनकी कीमत 30 लाख 56 हजार 571 रुपये है