फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   butten dabaaya haati ka , light jali flower aur naato ki

बटन दबाया हाथी का, लाइट जली फूल-नोटा की

Thu, 23 Nov 2017 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 23 Nov 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
butten dabaaya haati ka , light jali flower aur naato ki
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बटन हाथी के सामने दबाया, मगर लाइट जली कमल के फूल और नोटा की। कमल का फूल सबसे ऊपर है और नोटा सबसे नीचे। यह देखते ही मतदान करके निकले एक व्यक्ति ने लाइन में लगे लोगों को बताया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मतदान रोक दिया गया। सूचना पर कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार और आईजी रामकुमार भी पहुंचे। ईवीएम बदले जाने पर करीब एक घंटे बाद मतदान फिर से शुरू हो सका।

विज्ञापन


 निकाय चुनाव के दौरान लिसाड़ी गेट के रशीदनगर की ढलाईवाली गली में जेके पब्लिक स्कूल में वार्ड 89 का बूथ नंबर 997 बनाया गया था। सुबह करीब आठ बजे रशीदनगर निवासी मौ. तस्लीम ने बताया कि वह वोट डालने पहुंचे तो उन्होंने ईवीएम में बसपा के निशान हाथी के सामने वाला बटना दबाया, लेकिन देखा तो लाइट कमल और नोटा पर जल रही है। उन्होंने यह बात पीठासीन अधिकारी और अन्य लोगों को बताई, जिसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मतदान रोक दिया गया। यहां वीवीपैट मशीन नहीं थी। पीठासीन अधिकारी ने मतदान रोक दूसरी मशीन का इंतजाम किया, जिसके बाद वोटिंग दोबारा शुुरू हो सकी।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने से खलबली
ईवीएम वाला यह वीडियो भी बनाया गया था, जो थोड़ी ही देर बाद व्हाट्स एप पर वायरल हो गया। इससे अधिकारियों में भी खलबली मची रही। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि ईवीएम में तकनीकी खराबी थी, जिसे बाद में बदल दिया गया। वहीं, एसपी सिटी का कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है। बूथ पर ईवीएम चेक करने की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी की थी। अंदर वीडियो कैसे बनाया गया इसकी भी जांच की जा रही है, क्योंकि वहां मोबाइल ले जाना मना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना पर हंगामा, रुकवाया मतदान  
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव स्थित वार्ड 55 में भी यह हल्ला मच गया कि वोट हाथी वाले बटन के सामने दबा रहे हैं और लाइट जल रही है कमल के फूल के सामने। यह सुनना था कि बसपाई फतेहउल्लापुर दौड़ पड़े। बसपा प्रत्याशी के पति योगेश वर्मा भी वहां पहुंचे। मतदान रुकवा दिया गया। वहां इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट भी पहुंचे, उन्होंने कहा कि यहां की मशीन ठीक है। उन्होंने बुर्के में आई एक महिला से वोट डालने को कहा, उसने कमल के फूल पर बटन दबाया, तो ईवीएम में कोई खराबी नहीं दिखी। इसके बाद योगेश वर्मा वहां से चले आए और मतदान जारी रहा। इसके अलावा वार्ड 75 एसएम पब्लिक स्कूल में बूथ नंबर 831 पर दो घंटे मतदान नहीं हो सका। मतदान साढ़े आठ बंद कराया गया और साढ़े दस बजे चालू हुआ, यहां भी ईवीएम में कमल के फूल पर लाइट जलनी बताकर हंगामा चल रहा था। बाद में मशीन बदले जाने पर फिर से मतदान चालू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed