{"_id":"614793c08ebc3eb6907c8ecb","slug":"bussinessman-went-to-jail-kidgnaping-case-meerut-news-mrt5569930140","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के अपहरण की साजिश रचने वाले आरोपी व्यापारी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद के अपहरण की साजिश रचने वाले आरोपी व्यापारी को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण की साजिश रचने वाले व्यापारी को जेल भेजा
मोदीपुरम (मेरठ)। खुद के अपहरण की साजिश रचने वाले कंकरखेड़ा के सीमेंट व्यापारी विशाल उर्फ सागर को चंडीगढ़ से बरामद करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया।
थाना पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की टीम ने पांच दिन पहले लापता हुए सीमेंट व्यापारी की तलाश में हाईवे के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। इससे व्यापारी का कोई सुराग नहीं लगा था, लेकिन कुछ समय के लिए व्यापारी के मोबाइल खुलने पर सर्विलांस की मदद से चंडीगढ़ में लोकेशन का पता लग गया।
शनिवार को पुलिस ने व्यापारी को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया। रविवार को पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपहरण की झूठी साजिश रची थी। उसने बाइक को सकौती में गन्ने के खेत में खड़ा कर दिया था। वह पड़ोसी व्यापारी पवन सोम और उसके बेटे को झूठे केस में फंसवाना चाहता था। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेेज दिया। घटना का खुलासा होने के बाद व्यापारी पवन सोम के परिजनों ने खुशी जाहिर की है।