फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman's daughter molested, threatened to kidnap

Meerut News: व्यापारी की बेटी से छेडछाड़, उठाने की धमकी दी

Sat, 10 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Businessman's daughter molested, threatened to kidnap
कारोबारी की बेटी से छेड़छाड़, अगवा करने की धमकी दी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यापारी की बेटी से मनचले ने सरे बाजार में छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो उसने युवती को अगवा करने की धमकी दी। बाद में वह फरार हो गया। आरोप है कि मनचला काफी दिन से छेड़छाड़ कर रहा है। वह उसका घर से बाहर तक पीछा करता है। पुलिस ने व्यापारी की बेटी की शिकायत पर आरोपी अभिषेक सक्सेना निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गढ़ रोड स्थित कॉलोनी निवासी गारमेंट्स कारोबारी का सेंट्रल मार्केट में शोरूम है। शहर में कुछ अन्य जगहों पर भी उनके प्रतिष्ठान हैं। उन्होंने बताया कि एक मनचला बेटी को काफी दिन से परेशान कर रहा है। बेटी जब कभी शोरूम पर आती है तो मनचला उसका पीछा करता है। वह जबरन दोस्ती का दबाव बना रहा है। बेटी ने उसे कई बार नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपी नहीं माना।
विज्ञापन

उनके मुताबिक दो दिसंबर को वह सेंट्रल मार्केट के शोरूम में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर मनचले ने उसे अगवा करने की धमकी दी और फरार हो गया। बेटी ने घर आकर बताया तो उन्होंने आरोपी के घर शिकायत की, लेकिन इससे भी उसकी हरकतें कम नहीं हुईं। आरोप है कि अब मनचले ने शुक्रवार शाम दोबारा से बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में अपराध निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी गई। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed