फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman father and son trapped in lift

लिफ्ट में फंसे कारोबारी पिता-पुत्र

Sun, 07 Sep 2025 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Businessman father and son trapped in lift
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स के सामने निलय हाइट्स की लिफ्ट में केमिकल कारोबारी बेटे के संग करीब आधा घंटे फंसे रहे। पड़ोसियों ने किसी तरह लिफ्ट खोलकर उन्हें निकाला। इस दौरान कारोबारी का बेटा बदहवास हो गया। कारोबारी ने बिल्डर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया मामला पुलिस के कार्यक्षेत्र का नहीं है। फिर भी थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निलय हाइट्स निवासी कारोबारी विजय माहेश्वरी रहते हैं। मोहकमपुर में उनका टेक्सटाइल केमिकल्स का कारोबार है। शुक्रवार शाम विजय माहेश्वरी अपने 27 वर्षीय बेटे वंश माहेश्वरी के साथ फैक्टरी से घर लौट रहे थे। लिफ्ट से ऊपर जाने लगे। तभी लिफ्ट हो गई। विजय माहेश्वरी ने दोस्तों फोन कर लिफ्ट में फंसने की जानकारी दी। दोस्तों ने पेचकस और डंडा डालकर लिफ्ट खोली। करीब आधा घंटे में मशक्कत के बाद काॅलोनी के लोगों ने किसी तरह लिफ्ट खोली। दोनों को घर ले जाया गया। विजय माहेश्वरी ने बताया कि निलय हाइट्स में 24 फ्लैट हैं, इनमें से नौ में परिवार रहते हैं।
विज्ञापन

विजय माहेश्वरी द्वितीय तल पर परिवार के संग रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को खराब हुई लिफ्ट शनिवार की रात तक भी सही नहीं कराई गई। जबकि बिल्डर कपिल माहेश्वरी को इसकी जानकारी दे दी गई थी। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed