फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman beaten to death in Shastri Nagar

शास्त्रीनगर में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 12 Jan 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Businessman beaten to death in Shastri Nagar
मेरठ। शास्त्रीनगर में मामूली विवाद को लेकर एक व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी पर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में विशाल सैनी (46) पुत्र हरीश कुमार और पड़ोसी अनमोल त्यागी के बीच घर के बाहर खाली पड़ी हुई जमीन पर कब्जा करने का आरोप-प्रत्यारोप लगाकर रविवार को विवाद हो गया था। विशाल सैनी फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एसी समेत इलेक्ट्रिक सामान के थोक के व्यापारी थे। इस दौरान मारपीट हो गई थी। आरोप कि इसी दौरान अनमोल त्यागी ने लोहे की रॉड से विशाल पर ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें विशाल की हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने विशाल को गढ़ रोड पर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी लगने पर इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा ने आरोपी अनमोल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि अनमोल त्यागी ने जिस रॉड से हमला किया था, पुलिस ने वह बरामद कर ली है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि रविवार को हुई मारपीट के मामले में भी नौचंदी थाने में मुकदमा हुआ था। अब उसमें ही धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते की जमीन को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि जिस जमीन पर कब्जा करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हुआ है, वह रास्ते की है। इस जमीन पर दोनों ही लोगों का कोई लेना-देना नहीं था। पहले भी दो बार मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने भी दोनों पड़ोसियों के बीच झगड़े को निपटाने का कोई प्रयास नहीं किया और अनमोल त्यागी ने पड़ोसी व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
घटना के बाद कॉलोनी में सन्नाटा
विशाल सैनी की मौत के बाद कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को विशाल का शव शास्त्री नगर सेक्टर-11 में उसके घर पर पहुंचा तो आरोपी पक्ष का परिवार घर से लापता हो गया। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार में गुस्सा है। तनाव के हालात देखते हुए पुलिस ने दोनों ही घरों पर फोर्स तैनात की। पुलिस की मौजूदगी में विशाल सैनी के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

असुरक्षित सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर, नहीं होती गश्त
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट असुरक्षित है। यहां पर पुलिस गश्त नहीं करती है। शायद यही वजह है कि सेंट्रल मार्केट में लगातार लूट की घटनाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इस मार्केट में महिला बैंक मैनेजर से हुई लूट के साथ ही लूट की 12 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी है, उसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed