फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman accused of fraud of Rs 50 lakh

Meerut News: व्यापारी ने लगाया 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 26 Nov 2025 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Businessman accused of fraud of Rs 50 lakh
दिल्ली के कांच व्यापारी ने मेरठ के तीन आरोपियों के खिलाफ की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली के कांच व्यापारी मो. परवेज मलिक ने मेरठ के तीन आरोपियों पर व्यापार के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
दिल्ली के कंचन कुंज मदनपुर खाद निवासी परवेज मलिक ने बताया कि उनकी फर्म कांच का व्यापार करती है। नवंबर में उनकी मुलाकात मेरठ के तीन लोगों से हुई। तीनों से कांच का माल खरीदने का सौदा हुआ था। उसने 6 नवंबर को आरोपियों के खाते में दो बार में 50 लाख रुपये बैंक के माध्यम से डाल दिए थे। 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने माल नहीं भेजा। परवेज ने आरोपियों से मामले को लेकर संपर्क किया।
विज्ञापन

आरोपी माल भेजने के नाम पर टाल-मटोल करने लगे। परवेज को खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र पर लगे अरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed