फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Business worth over Rs 14 crore is expected on Vasant Panchami.

Meerut News: वसंत पंचमी पर 14 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान

Wed, 21 Jan 2026 03:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Business worth over Rs 14 crore is expected on Vasant Panchami.
सावन कनौजिया, एनवायरमेंट क्लब संस्थापक, बसंत पंचमी पर मांझा उपयोग न करने की अपील की
मेरठ। वसंत पंचमी का पर्व शहर की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा अवसर बनकर उभरा है। मात्र चार दिनों के इस उत्सव में शहर को 14 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार मिलने की उम्मीद है। इस बार बाजारों में रंग-बिरंगी पतंगों की बहार है जहां करीब 1600 दुकानें सजी हुई हैं। यह त्योहार न केवल सांस्कृतिक उल्लास का प्रतीक है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों जैसे देहली गेट, सदर, लिसाड़ी, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, रोहटा रोड, गंगानगर, जागृति विहार और ब्रह्मपुरी में पतंग, मांजा, चरखी और अन्य संबंधित सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। इन सभी वस्तुओं पर कुल 14 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान है जो पिछले वर्षों की तुलना में 20 से 25 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि का मुख्य कारण युवाओं की बढ़ती भागीदारी और महंगाई का प्रभाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पतंग व्यापारियों के अनुसार वसंत पंचमी का पर्व अब 24 घंटे का हो गया है जिसमें दिन और रात पतंगबाजी का दौर चलता है। इसके लिए डीजे, लाइट और साउंड जैसी व्यवस्थाओं की भी बुकिंग की जा रही है। शहर के पतंगबाजों का कहना है कि यह एक पतंग उत्सव का रूप ले चुका है जहां रिश्तेदार भी आमंत्रित होते हैं और उत्सव का माहौल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षित मांझे का प्रयोग आवश्यक
पतंगबाजी के शौकीनों ने चीनी मांझे को लेकर चिंता जताई है। अनुभवी पतंगबाजों का कहना है कि चीनी मांझा पर्यावरण और जीवन के लिए हानिकारक है जबकि सूत के धागे से बने मांझे का प्रयोग सुरक्षित है। इससे पशु-पक्षी और मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। पतंगबाजों ने युवाओं से पर्यावरण के अनुकूल मांझे का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed