फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Business organizations sought resignation from Naveen Gupta

व्यापारिक संगठनों ने मांगा नवीन गुप्ता से इस्तीफा

Mon, 13 Jul 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Business organizations sought resignation from Naveen Gupta
व्यापारिक संगठनों ने मांगा नवीन गुप्ता से इस्तीफा
विज्ञापन

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता का नाम रिश्वत प्रकरण में सामने आने के बाद नवीन गुप्ता गुट के लोग मामले को दबाने के साथ इसे स्वयंभू संगठन की साजिश बता रहे हैं। वहीं शहर के अन्य व्यापारिक संगठन घटना की निंदा कर रहे हैं। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ नवीन गुप्ता से इस्तीफा देने की मांग की जा रही है।
होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता के भाई नरेश कंसल ने आरोप लगाया कि नवीन गुप्ता ने 10 लाख रुपये एसपी सिटी को रिश्वत देने को लिए थे। यह मामला प्रकाश में आने के बाद रविवार को व्यापारियों के बीच चर्चा में रहा। संयुक्त बाजार संघ के संयोजक मुकुल सिंघल ने कहा कि नैतिकता के नाते नवीन गुप्ता को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। व्यापार संघ में रहकर इस तरह का कार्य निंदनीय है। पूर्व में भी इस तरह खबरें आती रही हैं। तेल माफिया से लेकर बदन सिंह बद्दो तक के प्रकरण में अध्यक्ष का नाम सामने आया है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पर भी आरोप लगे हैं। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि पहले तेल माफिया के लिए बैठक की गई। संगठन ने फर्जी निर्वाचन किया और अब दस लाख की रिश्वत का आरोप लगा है। संयुक्त व्यापार संघ से जुड़ी संस्थाओं का पैसा करीब 10 लाख रुपये नवीन गुप्ता ने अपने पास रखा है। उस पैसे को भी बैंक में जमा नहीं किया।
विज्ञापन

व्यापारिक संगठन को किया कलंकित
अजय गुप्ता गुट के महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ के पद पर रहने का दावा करने वाले इस तरह का काम करेंगे तो संगठन कलंकित होगा। नवीन गुप्ता को संगठन का पदाधिकारी कहलाने का हक नहीं हैं। संयुक्त व्यापार संघ के नाम पर निजी चुनाव में व्यापारियों से दस लाख रुपये एकत्रित किया गया था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल दत्त ठाकुर ने कहा कि व्यापारिक संगठन के पद पर रहकर अपने हित साधने के काम नहीं किए जाने चाहिए। किसी भी गलत काम से सभी व्यापारिक संगठनों पर प्रभाव पड़ता है। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि हमारे संगठन का नवीन गुप्ता के प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंभू संगठन ने रची साजिश
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि मुझे फंसाने के लिए स्वयंभू संगठन ने साजिश रची है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। घटना के 16 माह बाद मामले में नाम उछाला जा रहा है।
नरेश कंसल की व्यापार संघ से सदस्यता निलंबित
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ की रविवार देर शाम ऑनलाइन हुई बैठक में महामंत्री संजय जैन ने मुकट महल होटल संचालक नरेश कंसल की संगठन से सदस्या निलंबित कर दी। महामंत्री ने बताया कि नरेश कंसल ने अध्यक्ष नवीन गुप्ता पर पैसे लेने के बाद भी मदद न करने के गलत आरोप लगाए थे। उनके भाई मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी बदन सिंह बद्दो की फरारी से संबंधित थी। महामंत्री ने नरेश को पत्र भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। उचित जवाब न आने पर स्थाई रूप से सदस्यता निलंबित कर दी जाएगी। बैठक में नरेंद्र सिंह, अनुज सिंघल, अंकुर गोयल, परविंद्रर त्यागी, संदीप रेवड़ी, विकास गिरधर, संजीव जिंदल, सुधांशु पाराशर, संजीव अलोरा, सुमित ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

दस व्यापारियों से पैसे ठगे
मेरठ। नरेश कंसल ने कहा कि मैं अजय गुप्ता और अरुण वशिष्ठ के गुट में हूं। नवीन गुप्ता गुट से मेरा कोई लेना देना नहीं है। नरेश कंसल ने ट्रांसपोर्टनगर के दो व्यापारियों के पारिवारिक विवाद का हवाला देते हुए दावा किया कि शहर में दस से ज्यादा व्यापारियों के नाम की लिस्ट है। जिनसे नवीन गुप्ता ने पैसे लिए हैं। हालांकि उन व्यापारियों ने खुलकर सामने नहीं आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed