{"_id":"674e25f8ff849172270b3e37","slug":"buses-started-getting-less-at-the-bus-stand-at-night-passengers-worried-meerut-news-c-14-1-mrt1051-722323-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रात को बस अड्डे पर कम मिलने लगी बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रात को बस अड्डे पर कम मिलने लगी बसें, यात्री परेशान
विज्ञापन
मेरठ। सर्दी बढ़ने के साथ ही रात में रोडवेज बसों का संचालन भी कम होता जा रहा है। ऐसे में रात को रोडवेज बसें शहर में बस अड्डे पर आने के बजाए बाईपास से गुजर जाती हैं। बस अड्डे पर यात्रियों को बसें नहीं मिलने से परेशानी होने लगी है।
रात में सर्दी बढ़ती जा रही है। आगामी दिनों में सर्दी और कोहरे के कारण परिवहन पर भी इसका असर ज्यादा पड़ेगा। रात में बसें भी कम चलने लगी हैं। साथ ही यात्री भी कम होने लगे हैं। ऐसे में दिल्ली- हरिद्वार, दिल्ली-देहरादून, ऋषिकेश, आगरा की बसें अंदर शहर में बस अड्ड़ों पर आने के बजाए सीधे बाईपास से निकल जाती हैं। इससे देर रात बस अड्डे से बसें कम मिलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
मेरठ डिपो के एआरएम विपिन अग्रवाल का कहना है कि मेरठ डिपो के सभी चालकों को रात में दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश से आने वाली बसों को शहर के अंदर से बस अड्डे से होकर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। कोटद्वार की बसें अड्डे से ही होकर जाती हैं। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।