फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus will run from Chandpur to Meerut from July 16, preparations complete

16 जुलाई से चांदपुर से मेरठ तक चलेगी बस, तैयारी पूरी

Sun, 13 Jul 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bus will run from Chandpur to Meerut from July 16, preparations complete
हस्तिनापुर चांदपुर को जोड़ने वाला गंगा पुल स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। चांदपुर से वाया हस्तिनापुर मेरठ के बीच जल्द ही बसों का संचालन शुरू होगा। चांदपुर डिपो की ओर से इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बसों के चलने से यहां सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

मेरठ और बिजनौर सहित आसपास के कई जिलों को जोड़ने के लिए बनाए गए मनोहरपुर भीमकुंड गंगा पुल पर जल्द ही बसों का संचालन शुरू होने वाला है। जिससे क्षेत्र के लोगों का पिछले लंबे समय से चल रहा बसों के आवागमन का इंतजार भी पूरा होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम चांदपुर डिपो द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। चांदपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से पत्र जारी किया गया है जिसमें नूरपुर से मेरठ के बीच बसों के संचालन के आदेश जारी किए गए हैं। नूरपुर से मेरठ के बीच बस की समय सारणी निर्धारित की गई है साथ ही आदेश जारी किया है कि 16 जुलाई से यहां पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जो बिजनौर के स्योहारा से शुरू होकर, नूरपुर चांदपुर, जलीलपुर, हस्तिनापुर होते हुए मेरठ तक जाएगी।
विज्ञापन

तीन वर्षों बाद दुरुस्त हुआ संपर्क मार्ग
पिछले तीन वर्षों से खस्ताहाल पड़े हस्तिनापुर को जोड़ने वाला मार्ग अब बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। क्षेत्र के लोग पिछले लंबे समय से यहां पर आवागमन के साधनों की मांग कर रहे थे। सरकार द्वारा इस मार्ग को राज्य मार्ग में भी घोषित कर लिया गया था अभी तक यहां पर निजी वाहन ही आवागमन के साधन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम दूरी से आसान होगा सफर
अभी तक मेरठ से वाया बिजनौर बैराज के रास्ते चांदपुर, नूरपुर, धामपुर, अमरोहा का सफर किया जाता था जहां पर मंजिल की भी दूरी अधिक थी और समय भी अधिक लगता था। परंतु अब हस्तिनापुर से चांदपुर के बीच बस का संचालन शुरू होने से राहगीरों की सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed