{"_id":"5fe646038ebc3e3eb5330140","slug":"bus-crushes-two-youth-death-commotion-kithor-news-mrt5174172166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने दो युवकों को कुचला, मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने दो युवकों को कुचला, मौत, हंगामा
विज्ञापन
बस ने दो युवकों को कुचला, मौत, हंगामा
- लालपुर गांव के पास सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े थे युवक
- आर्थिक मदद के लिए ग्रामीणों ने तीन घंटे सड़क पर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा(मेरठ)। लालपुर गांव के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी बात कर रहे दो युवकों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण आर्थिक मदद के लिए जन प्रतिनिधियों को बुलाने की मांग करते रहे। घटना के दो घंटे बाद एसडीएम और सीओ किठौर मौके पर पहुंचे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष व जिला मंत्री ने शासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।
गांव लालपुुर निवासी योगेंद्र (18) अपने पिता राजपाल के साथ गांव में ही आटा चक्की चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब 7:45 वह बाइक से खरखौदा स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेने जा रहा था। रास्ते में उसे आलोक शर्मा (30) पुत्र राम मिलन मिल गया। आलोक मूल रूप से सीतापुर के थाना बिसवा क्षेत्र के गांव पुरवा कैथोरा का रहने वाला था। वह करीब दस साल से पत्नी और एक बच्ची के साथ लालपुर में रह रहा था। योगेंद्र और आलोक बाइक लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पप्पू ढाबे के सामने सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े हो गए और बात करने लगे। इस बीच खुर्जा से रुड़की जा रही रोडवेज बस दोनों युवकों को कुचलते हुए सड़क किनारे खडे़ ट्रक से टकरा गई। हादसे में योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आलोक को लेकर खरखौदा स्थित सीएचसी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं टक्कर के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। दोनों युवकों की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सपा नेता ओमपाल गुर्जर के नेतृत्व में दोनों परिवारों को आर्थिक मदद व राजमार्ग पर गांव के लिए कट की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
घटना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ किठौर ने कई थानों की फोर्स के साथ दोनों शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों को बुलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे भाजपा के खरखौदा मंडल अध्यक्ष अशोक व जिला मंत्री रोबिन गुर्जर ने मदद दिलाने का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
योगेंद्र के ताऊ भोपाल ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मौके पर पहुंचे आठ बाउंसर रहे चर्चा में
हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जन प्रतिनिधियों को बुलाने की मांग की। जनप्रतिनिधि तो मौके पर नहीं पहुंचे, लेकिन कुछ समय में भारत सरकार लिखी दो इनोवा गाड़ियों में आठ बाउंसर पहुंचे। वे समय समय पर अपने फोन से किसी को मामले की जानकारी दे रहे थे। यह टीम ग्रामीणों में चर्चा की विषय बनी रही। मामला शांत होने के बाद ही बाउंसर वहां से गए।
आलोक का शव सीतापुर ले गए परिजन
पोस्टमार्टम के बाद आलोक के परिजन उसके शव को सीतापुर लेकर चले गए। सीओ किठौर ब्रिजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने खुद गाड़ी से शव सीतापुर भिजवाया है। वहीं परिवार की आर्थिक मदद भी की। उधर योगेंद्र के परिजनों ने शुक्रवार शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।