{"_id":"5862c54b4f1c1b435ceeae15","slug":"bus-aur-car-me-takkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर, दो घायल, घटनास्थल पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर, दो घायल, घटनास्थल पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पामग्रीन के सामने मंगलवार शाम 7:30 बजे प्राइवेट बस और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे स्विफ्ट के परखच्चे उड़ गए। कार सवार प्रधान और उनका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे का कारण सड़क के किनारे खडे़ ट्रक बताए गए है। सूचना देने के 50 मिनट बाद पुलिस पहुंची। इस पर पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र के नरहाड़ा ग्राम प्रधान रणसिंह अपने दोस्त सतवीर निवासी गगोलपुर के साथ स्विफ्ट कार से लौट रहे थे। सुपरटेक पामग्रीन के सामने सड़कों पर ट्रक और टैंकर खडे़ थे। खरखौदा की तरफ से आती एक प्राइवेट बस ने स्विफ्ट में टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी लगते ही सुपरटेक पामग्रीन पर तैनात गार्ड और वहां से गुजरते लोगों ने स्विफ्ट की खिड़की तोड़कर घायल रणसिंह और सतवीर को निकाला। इस दौरान चालक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे सुपरटेक के लोगों ने यूपी-100 को इसकी सूचना दी। काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। लोगों ने एक कार से दोनो घायलों को बागपत रोड पर केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। करीब 50 मिनट बाद इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने हंगामा किया। हालांकि हॉस्पिटल में दोनों की हालत ठीक बताई गई है। प्रधान ने बताया कि स्विफ्ट कार सतवीर चला रहे थे।
विज्ञापन
खड़े ट्रक से बने हादसे की वजह
लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे खडे़ ट्रक और टैंकर हादसे की वजह बन रहे है। बस-स्विफ्ट का भी हादसा भी इस वजह से हुआ है। बस ड्राइवर को सड़क के किनारे खड़े ट्रक नहीं दिखे और उन्होंने स्विफ्ट में टक्कर मार दी। लोगों ने सड़क के किनारे खडे़ ट्रक और टैंकर को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी
नवीन मंडी से सब्जी लेकर हापुड़ का एक फौजी गाड़ी से आया था। हादसा देखकर वह भी घटनास्थल पर रुक गया। फौजी ने कहा कि मुख्यमंत्री को यूपी 100 हटा देनी चाहिए। सूचना पर 50 मिनट देरी से पहुंचेगी, तब तक आदमी मर जाएगा। लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान जाम लग गया था।