{"_id":"5faa1d4d8ebc3e75047cec9c","slug":"bus-accident-on-eastern-peripheral-expressway-and-26-workers-injured-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 28 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 28 मजदूर घायल
Tue, 10 Nov 2020 10:28 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
घायलों का हाल जानतीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश से बरेली जा रही निजी बस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा स्टेडियम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 28 मजदूर घायल हुए हैं। पांच लोगों की हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर किया गया है। डीएम शकुंतला गौतम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डबल स्टोरी बस में एक सौ से अधिक मजदूर सवार थे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के बद्दी की साबुन फैक्टरी से निजी बस में सवार होकर मजदूर दीपावली मनाने के लिए अपने घर बरेली लौट रहे थे। रात करीब ढाई बजे खेकड़ा थाना क्षेत्र के मवी कलां इंटरचेंज से आगे निकलते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
वहीं एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे वाहन चालकों ने हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकाला। एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार और सीओ खेकड़ा मंगल रावत भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
उधर, डीएम शकुंतला गौतम, सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन, सीएमएस डॉक्टर बीएल कुशवाह, जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का उपचार कराया। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि 28 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मातम में बदली सगाई की खुशियां, चार दोस्तों की लाशें देख मच गई चीत्कार, देखिए तस्वीरें
वहीं मजदूरों ने बताया कि बस डबल स्टोरी थी और एक सौ से अधिक लोग सवार थे। सबको बरेली में अलग-अलग जगह जाना था।
इनको मेरठ किया गया रेफर
बरेली के सिरोही गांव निवासी अभिषेक (12), आरती (32), विवेक (18), हरदोई की ज्ञानवती (32) और रुचि (12) को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जिला अस्पताल से चार घायलों को छुट्टी दे दी गई है। 19 घायल भर्ती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/