मुजफ्फरनगर: स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, मची अफरा-तफरी, कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में थानाभवन-चरथावल मार्ग पर गांवों से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही एक बस ट्रैक्टर ट्राली बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने अफरातफरी मच गई और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लापरवाही से बस चलाने के आरोप में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुले। नालंदा पब्लिक स्कूल की बस पीपलशाह और रोनी हरजीपुर से बच्चों को लेकर आ रही थी। सुबह करीब 7.30 बजे हिंडन नदी का पुल पार करने के बाद घुमावदार मोड़ और सामने से आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में चालक का संतलुन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट र्गई। जिसके बाद मौके पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई। मौके से गुजर रहे लोगों ने बस से बच्चों को निकलवाने में तत्परता दिखाई। सूचना मिलने पर अभिभावक भी मौके पर आ गए। हादसे के बाद बस में सवार सभी बच्चे बुरी तरह सहमे हुए थे। हादसे में पांच बच्चे घायल हुए। जिसमें रोनी हरजीपुर निवासी अंशिका और तनुज शर्मा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया।
जबकि पीपलशाह निवासी दीपांशी का परिजनों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। रोनी हरजीपुर निवासी आयुष, गरिमा और परिचालक सतवीर को चोटें आई। जिनको उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर चरथावल इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी चालक रोनी हरजीपुर निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों की हालत ठीक होने के कारण अभिभावकों ने स्कूल बस के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। सीओ सदर रिजवान अहमद ने स्कूल में जाकर प्रधानाचार्य संजय सिंह से पूछताछ की और दुर्घटनाग्रस्त बस का मुआयना किया। उनके निर्देश पर इंस्पेक्टर ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि डीजीपी के निर्देश पर प्रबंधन द्वारा स्कूल बस में मानक का ध्यान नहीं रखा गया था। जिस कारण से प्रबंधक, प्रधानाचार्य और ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को भी आरोपित किया गया है। उधर, स्कूल के एमडी विनेश त्यागी और डायरेक्टर प्रवीण त्यागी ने रोनी हरजीपुर जाकर घायल बच्चों की हालचाल जाना।
पढ़ें : मुजफ्फरनगर: यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, दर्जनों घायल
बच्चे कम होने से टल गया बड़ा हादसा
सोमवार को छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने के कारण काफी कम संख्या में बच्चे स्कूल के लिए निकले। बड़ी बस में मात्र 12 बच्चे ही थे। जिस तरह से करीब 15 फीट गहरी खाई में बस में पलटी, उससे बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
गड्ढों में तब्दील सड़क बनी हादसे का कारण
चरथावल से बिरालसी तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। साइकिल और दुपहिया वाहनों से स्कूलों में आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए टूटी सड़क रोजाना परेशानी का सबब बनती है। बिरालसी से चरथावल तक सड़क पर बने गड्ढों में बस हिचकौले खाकर चलती है, लेकिन लोक निर्माण विभाग चैन की नींद सोए हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/