मुजफ्फरनगर: यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, दर्जनों घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में स्टेयरिंग फेल होने के कारण रोडवेज की बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर मदद के लिए राहगीर मौके पर पहुंचे। राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया।
बड़ौत डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह करीब 11 बजे बड़ौत से वाया बुढ़ाना मुजफ्फरनगर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बुढ़ाना- मुजफ्फरनगर मार्ग पर खतौली मोड़ के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस सड़क किनारे गिरते ही अफरातफरी का आलम हो गया। बस चालक और परिचालक घटनास्थल से फरार हो गए। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर राहगीर और आसपास के दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायल हुए यात्रियों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में नफीसा (35) पत्नी जहूर निवासी कल्याणपुर, अंजू (32) पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी खेडाहटाना (बागपत), जाहिदा (30) पत्नी खलील निवासी तावली, नसीमा (50) पत्नी सलाउद्दीन व मनीषा(25) पत्नी इमरान निवासी सिक्का (शामली), ओमबीरी (40) पत्नी बिजेंद्र व शांति (80) पत्नी सुखबीर तथा शर्मिष्ठा (55) पत्नी सुरेशपाल निवासी हसनपुर लिसाढ़, वाजिदा (35) पत्नी फिरदोस निवासी इदरीशपुर, शबनम (36) पत्नी नूरहसन निवासी बड़ौदा, अरविंद (30) पुत्र हरेंद्र निवासी बिहार सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। नसीमा को अधिक चोट लगने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को छुट्टी दे दी।
पढ़ें : खौफनाक था वो मंजर... हर तरफ मची- पुकार, तस्वीरें देख कांप उठेगा कलेजा
गनीमत रही कि बिजली गुल थी
रोडवेज की बस पलटने से एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटनास्थल के पास बिजली की हाईटेंशन गुजरी हुई है। घटना से पांच मिनट पहले बिजली भाग गई थी। घटनास्थल के पास के दुकानदार यामीन, बाबू आदि ने बताया कि 11 बजे के करीब बिजली चली जाती है। घटनास्थल के समय बिजली होती तो गिरी बस में एक भी यात्री शायद जिंदा नहीं बच पाता। उधर, बस खाई में गिरने की सूचना मिलते ही बस में सवार यात्रियों के परिजन व रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। सीएचसी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सभी को सकुशल देखकर परिवार वालों ने भगवान को याद किया व राहत की सांस ली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/