फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Burns decorative items of lakhs

संस्कृति रिसोर्ट में आठ लाख का विदेशी सजावटी सामान जलकर राख 

Fri, 13 Oct 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 13 Oct 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Burns decorative items of lakhs
लाखों का गेट जलकर हुआ राख। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नेशनल हाईवे स्थित संस्कृति रिसोर्ट में बृहस्पतिवार को लगी आग से विदेशी सामान से तैयार लाखों रुपये का सजावटी स्ट्रक्चर जल कर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रिसोर्ट में चल रहे वेल्डिंग के काम के दौरान आग लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

रोहटा रोड निवासी अमित सिंघल का नेशनल हाइवे स्थित शोभापुर गांव के सामने संस्कृति रिसोर्ट है। रिसोर्ट मालिक ने बताया कि उन्होंने रिसोर्ट की सजावट के लिए विदेशी सामान से तैयार गेट लगवाया था। जो राजाओं के महल के दरबार की तरह बना था। उसमें कुछ टूट फूट हो गई थी। बृहस्पतिवार को मजदूर वेल्डिंग कर रहे थे। इस दौरान स्ट्रक्चर ने आग पकड़ ली। चंद मिनटों में विदेशी सामान से तैयार करीब आठ लाख रुपये कीमत का दरवाजा जलकर राख हो गया। हालांकि रिसोर्ट मालिक व सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। शोभापुर चौकी इंचार्ज हेम सिंह सैनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना से कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed