{"_id":"68dd2cdfe1ddded1a108a377","slug":"burning-of-80-feet-effigy-of-meghnad-in-gymkhana-ground-meerut-news-c-14-1-mrt1002-991134-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिमखाना मैदान में 80 फीट मेघनाद के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिमखाना मैदान में 80 फीट मेघनाद के पुतले का दहन
विज्ञापन
सुलोचना प्रसंग ने दिखाया नारी का त्याग, पवित्रता और धर्म
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिमखाना मैदान के मंच पर मेघनाथ वध, सती सुलोचना प्रसंग और अहिरावण वध का लीला मंचन किया गया। कुंभकरण वध के बाद लक्ष्मण और मेघनाथ का भयंकर युद्ध दिखाया गया। लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध किया। सुलोचना के करुण विलाप को देख दर्शकों की भी आंखें नम हो गई।
श्रीरामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला का उद्घाटन अजय गुप्ता, राजेश अग्रवाल ने और पूजन निश्छल रस्तौगी, अनुभव अग्रवाल, माथुरेश ने किया। मेघनाथ के वध के बाद रावण ने अहिरावण को युद्ध के लिए भेजा। अहिरावण ने राम और लक्ष्मण को युद्ध के चलते पाताल ले गया। बजरंग बली ने अहिरावण का वध किया। राम और लक्ष्मण को शिविर में वापस लाए। हर तरफ श्रीराम के जयकारे गूंजने लगते हैं।
लीला मंचन के अंत में मेघनाथ के 80 फीट ऊंचे पटाखों से भरे पुतलों को दहन किया गया। भक्तजन इस रोमांच भरे इस पल को देखने के लिए मध्य रात्रि तक मैदान में जमे रहे। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, विपिन, राकेश शर्मा, आलोक गुप्ता, विपुल सिंघल, अंबुज गुप्ता, अनिल वर्मा, दिनेश, मनोज, राकेश पाहवा, अर्पित भारद्वाज, लोकेश शर्मा रहे।