यूपी: मेरठ में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में रविवार दोपहर एक फर्नीचर शोरूम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर बिग्रेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग भीषण रूप धारण कर लिया, जिसे देखते हुए कई दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाईं गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्नीचर शोरूम के प्रथम तल पर बने गोदाम में रविवार शाम भीषण आग लग गई। यह फर्नीचर शोरूम शास्त्रीनगर सेक्टर छह निवासी मनोज कुमार गोयल का है। बताया जा रहा है जिस समय आग लगी उस समय गोदाम में कुछ कर्मचारी फर्नीचर पर पॉलिश का काम कर रहे थे।
शोरूम में आग लगते ही भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। भीषण आग के चलते पुलिस ने कुछ देर के लिए रास्ता बंद करा दिया। बाद में वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए वनवे की व्यवस्था बनाई गई। लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।
हापुड़ रोड पर इव्ज चौराहे से गांधी आश्रम चौराहे के बीच रूट डायवर्जन किया गया है। दमकल गाड़ियां अभी मौके पर मौजूद हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/