फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   burai ke parteek rawan ka aant, funke putle

बुराई के प्रतीक रावण का अंत, फूंके पुतले

Sat, 20 Oct 2018 02:57 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 20 Oct 2018 02:57 AM IST
विज्ञापन
burai ke parteek rawan ka aant, funke putle
meerut - फोटो : meerut
 विजयदशमी पर्व पर बुराई के प्रतीक रावण का अंत हुआ तो शहर में जगह-जगह उसके पुतलों का दहन किया गया। कई जगह पर रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी जलाए गए। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। शहर में आठ स्थानों पर दशहरा मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में शहर ही नहीं आसपास गांवों के लोग भी पहुंचे। मेलों में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

रथ पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम
श्री
रामलीला कमेटी मेरठ शहर की ओर से दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान पर रावण वध लीला का मंचन किया। यहां भगवान राम युद्ध के लिए रथ पर सवार होकर बैंडबाजे के साथ दिल्ली गेट चौक स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से ब्रह्मपुरी, इंदिरा नगर होते हुए रामलीला मैदान पहुंचे। इसके बाद राम-रावण युद्ध हुआ। राम कई बार रावण को मारने में असफल हुए तो विभीषण ने राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। इसके बाद भगवान राम ने नाभि पर बाण चलाकर रावण का वध कर दिया। इसके साथ ही मैदान में खड़े रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की गई। यहां दशहरा महोत्सव का उद्घाटन सेठ दयानंद गुप्ता ने किया। भगवान का तिलक राम कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अश्वनी प्रताप, सुरेन्द्र प्रताप, पीयूष शास्त्री, राकेश गर्ग, मनोज माहेश्वरी, महेश वाली, विकास चौबे, जितेंद्र मणि, संजीव गुप्ता, प्रतीक जिंदल, अशोक अग्रवाल, सुशील गर्ग, पवन मित्तल, रमन सिंहल, अंकित गुप्ता, अपार मेहरा, सर्वेश रस्तोगी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार व गंदगी के पुतले भी फूंके
श्रीरामलीला
कमेटी मेरठ छावनी की ओर से भैसाली मैदान में आयोजित रामलीला में भी कलाकारों ने श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया। रावण का वध होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। यहां रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों के साथ भ्रष्टचार और गंदगी के पुतले भी जलाए गए। इस दौरान कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, नीरज मित्तल, आनंद प्रकाश गर्ग, मीना गर्ग, अशोक गर्ग, सरिता गर्ग, अमित गर्ग, मीनू गर्ग, रिकिन अहलुवालिया, जयप्रकाश अग्रवाल, प्रवेश जैन, अनिल जैन सभासद, राजेश खन्ना, गणेश अग्रवाल, मोहनलाल, ललित, सुमित गोयल, अंकित गुप्ता आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध के लिए रथ से पहुंचे राम-रावण
श्री
रामलीला कमेटी रजवन बड़ा बाजार में श्रीराम और रावण रथ पर सवार होकर बैंडबाजों के साथ राधा कृष्ण मंदिर से निकले। रजवन छोटा बाजार, बड़ा बाजार होते हुए दशहरा स्थल पर पहुंचे। यहां युद्ध के बाद भगवान राम ने रावण का वध किया। मेले का उद्घाटन कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार वाधवा, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सीईई अनुज सिंह, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, करुणेश नंदन गर्ग वरुण गोयल आयुष पंवार विनय शर्मा आशीष प्रताप दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
जमकर हुई आतिशबाजी
बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड में गुरु मां नीलिमा नंद महाराज के सानिध्य में रावण वध का मंचन किया गया। यहां रावण वध के बाद भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जगदीश त्यागी, विनीत शारदा ने रिमोट से रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन किया। विवेक वाजपेयी, मनोज गुप्ता, शिवम त्यागी, विजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, रजत गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, आलोक रस्तोगी, गौरव गजनी, ठा. वीरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

शास्त्रीनगर के ब्लॉक शिव मंदिर परिसर में दशहरा मेला लगाया गया। रिमोट से रावण पुतले का दहन हुआ। मेला कमेटी पार्षद राजेश रोहेला, डा. विनय गुप्ता, संजीव शर्मा, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, देवेन्द्र सचदेवा, पूर्व पार्षद पंकज कतीरा, ठा. कुलदीप तोमर आदि रहे। मवाना रोड भगत लाइन के सामने कसेरूखेड़ा में दशहरा मेला स्थल पर रावण के पुतले का दहन किया गया। तोपखाना में दशहरा मेला लगाया गया। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। शिव दुर्गा मंदिर नलकूप खंड की ओर से जेलचुंगी पर आयोजित श्रीरामलीला में खूब दर्शक उमड़े। लीला के बाद यहां भी रावण के पुतले का दहन किया गया। अतिशबाजी आकर्षण का केन्द्र रही। यहां श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह लोधी, महावीर प्रसाद, प्रसादी लाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed