फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी जी! 21 करोड़ दे दो, हादसों को दावत दे रहीं उखड़ीं सड़कें, प्रमुख संपर्क मार्गों का हाल बेहाल

Fri, 14 Feb 2020 05:29 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Feb 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Bumpy roads inviting accidents, major connectivity routes are in disarray in Meerut
roads in meerut - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने गड्ढा मुक्त सड़कों का वादा तो किया था। लेकिन ये खोखला निकला। हालात ये हैं कि प्रमुख सड़कों के अलावा संपर्क मार्गों की हालत भी बेहद खस्ता हो चुकी हैं। लोहियानगर, शताब्दी नगर आदि क्षेत्रों में सड़कें उखड़ गईं हैं। इन क्षेत्रों में स्कूल होने से बच्चों और अभिभावकों का गुजरना बेहद मुश्किल भरा हो रहा है।

Bumpy roads inviting accidents, major connectivity routes are in disarray in Meerut
roads in meerut - फोटो : अमर उजाला

एमडीए ने इन सड़कों को बनाने के लिए 21 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर दो माह पूर्व शासन को भेजा था, लेकिन एक पैसा नहीं मिला। अब लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि वे जल्द से जल्द बजट जारी कर दें ताकि इन गड्ढों से निजात मिल जाए।

एमडीए ने छह दिसंबर 2019 को बोर्ड बैठक में 20 सड़कों के निर्माण के लिए 21 करोड़ 34 लाख 18 हजार 64 रुपये के बजट का प्रस्ताव किया गया था। लेकिन इस प्रस्ताव के पास करने के बाद भी कोई हल दो महीने बीत जाने के बाद भी नहीं निकल सका है। 

Bumpy roads inviting accidents, major connectivity routes are in disarray in Meerut
roads in meerut - फोटो : अमर उजाला

हादसों को दावत दे रहीं सड़कें
लोहियानगर में सड़कों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि बसें, टू-व्हीलर गलत साइड से गुजर रहे हैं। यहां स्कूल जाने वाले छात्रों के सामने रोजाना खतरा रहता है।  यही हाल सरस्वती लोक, शताब्दीनगर का भी है। यहां भी सड़क पर बजरी फैलने से हादसे होने का खतरा है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bumpy roads inviting accidents, major connectivity routes are in disarray in Meerut
roads in meerut - फोटो : अमर उजाला
ये सड़कें प्रस्ताव में 
मेवला फ्लाईओवर से नूरनगर पुलिया तक (सरस्वती लोक मार्ग), डुंगरावली से महरौली तक, रिठानी से कुष्ठ आश्रम तक, परतापुर अच्छरौड़ा से बहादुरपुर तक, कृष्णा लोक कॉलोनी के सुदृढीकरण का कार्य, लोहिया नगर में उधम सिंह चौक से पानी प्लांट के नाले तक, लोहिया नगर में टेंपो स्टैंड से सत्यकाम स्कूल तक, लोहिया नगर में टंकी के सामने से घोसीपुर बाईपास तक, मेजर ध्यानचंद योजना में सड़कों का निर्माण कार्य, लोहिया नगर योजना में सी एवं एल ब्लॉक के बीच निर्मित पीएम आवास योजना के पास सड़क चौड़ीकरण, लोहिया नगर योजना-एम में विकास कार्य, शताब्दी नगर योजना सेक्टर-एक में विकास, वेदव्यासपुरी में जोनल और सेक्टर की सड़कों पर विकास व्यवस्था, शताब्दीनगर सेक्टर-4सी के पॉकेट-सी में संपर्क मार्ग और नालियों का निर्माण, वेदव्यासपुरी योजना में आरएएफ को जाने वाली सड़क का निर्माण।


 
विज्ञापन
Bumpy roads inviting accidents, major connectivity routes are in disarray in Meerut
roads in meerut - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी जी सुनें प्रार्थना
लोहियानगर में संपर्क मार्ग पर कई स्कूल हैं। छात्र, शिक्षक, अभिभावक सब परेशान हैं। लेकिन इन सड़कों को बनाया नहीं जा रहा है। अब मुख्यमंत्री योगी जी से ही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द सड़क बनवाएं। -अनुज शर्मा, लोहियानगर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed