{"_id":"696e587a1b07a813d7057cde","slug":"bullion-traders-should-expand-their-business-fearlessly-commissioner-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1085665-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी निडर होकर करें कारोबार का विस्तार : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी निडर होकर करें कारोबार का विस्तार : कमिश्नर
विज्ञापन
रोहटा रोड बाईपास स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पद
- बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के सेमिनार में उपभोक्ताओं के बदलते व्यवहार पर हुआ मंथन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल ( जीजेसी) के सहयोग से सोमवार को लाभम सेमिनार का आयोजन फैरर होटल में किया गया। सेमिनार का विषय 2026 में रिटेलिंग की सर्वश्रेष्ठ प्रथाएं रहा। रिटेलर्स को रणनीतिक जानकारी, व्यावहारिक अनुभव के बारे में बताया गया।
सेमिनार में कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने सराफा कारोबारियों को आश्वस्त किया कि वे निडर होकर अपने कारोबार का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापार के लिए उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छा माहौल है। यहां सुरक्षा के साथ ही निवेश और कारोबार करने की अनुकूल परिस्थितियां हैं। इसके बावजूद किसी तरह की समस्या हो तो उन्हें बता सकते हैं।
बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि सेमिनार में ग्राहक जुड़ाव, कार्यप्रणाली में सुधार, उपभोक्ताओं के बदलते व्यवहार और आगे प्रतिस्पर्धी बने रहने की रणनीति आदि विषय पर मंथन किया गया। जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि रिटेल समुदाय को भविष्य में केंद्रित करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए कारोबार की रणनीति तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
वरिष्ठ सराफा व्यापारी रवि प्रकाश अग्रवाल ने सराफा व्यापारियों को भविष्य की तैयारी के बारे में बताया। इस दौरान सचिन जैन, राजेंद्र जैन, प्रदीप अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, शम्मी सपरा, नरेश माहेश्वरी, बलराम जौहरी सहित अन्य मौजूद रहे।