{"_id":"56f1a8644f1c1b7b04f14da8","slug":"bullion-strike-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बाद प्रदेश बंद करेंगे सर्राफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के बाद प्रदेश बंद करेंगे सर्राफा
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल के दौरान बंद बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारी अब आंदोलन तेज करने में जुट गए हैं। होली के बाद प्रदेश बंद करने का ऐलान किया है। इसके लिए प्रदेश के सभी छोटे-बड़े व्यापारी संगठनों से संपर्क कर उन्हें बंद में शामिल किया जाएगा। मंगलवार को शहर सर्राफा में भाजपा विरोधी बैनर लगाए गए।
विज्ञापन
मंगलवार को मेरठ संघर्ष समिति की बैठक शहर सर्राफा स्थित मंदिर महादेव में हुई। रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि होली के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन से संपर्क किया गया है। वह भी बंद पर सहमत हैं। इसके लिए प्रदेश भर के व्यापारी संगठनों को जोड़ा जाएगा, ताकि बंद सफल हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश बंद की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन होली के तुरंत बाद आंदोलन तेज किया जाएगा। सर्वेश सर्राफा, दिनेश रस्तोगी, नरेश माहेश्वरी ने कहा कि सर्राफा व्यापारी केंद्र सरकार के आगे नहीं झुकेंगे। इस दौरान विजय आनंद, आकाश मांगलिक, राकेश प्रकाश अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, संजय रस्तोगी, अनिल, संत कुमार वर्मा, मुकुल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतिष्ठान नहीं खोलेंगे व्यापारी
बैठक में सभी सर्राफा व्यापारियों ने तय किया कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती तब तक कोई भी सर्राफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान नहीं खोलेगा। साथ ही वह होली भी नहीं मनाएंगे।
बेगमपुल करेंगे जाम
बैठक में तय किया गया कि बुधवार को सभी सर्राफा व्यापारी सुबह 11 बजे महादेव मंदिर पर एकत्रित होंगे। जहां से सभी स्कूटर, बाइक पर सवार होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेगमपुल पहुंचेंगे। सभी सर्राफा व्यापारी बेगमपुल पर जाम लगाकर वहां मानव शृंखला बनाएंगे।
मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
सर्राफा व्यापारियों ने शहर के सभी बाजारों में मोदी सरकार के खिलाफ बैनर लगाए हैं। बैनर को काले कपड़े पर बनवाया गया है। इसमें सबसे ऊपर काला कानून के विरोध में अनिश्चितकालीन बंद लिखा है। इसके बाद ‘मैने सभी सर्राफा व्यापारियों को बेरोजगार कर दिया’ ‘अच्छे दिन आ गये’ अंकित है। इसमें एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुस्कुराते हुए चित्र और दूसरी तरह कमल के फूल का चित्र है।