फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bullion artisan found dead in factory, investigation started

Meerut News: कारखाने में मृत मिला सराफा कारीगर, जांच शुरू

Mon, 11 Sep 2023 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 11 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bullion artisan found dead in factory, investigation started
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के गांव डालमपाड़ा में रविवार सुबह सराफा कारीगर पिंटू (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कारखाने में पड़ा मिला। उसके मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। सूचना दिए जाने पर पुलिस पहुंची और जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

कारखाने पहुंचे साथी कारीगर मनोज और प्रमोद ने इस घटना की सूचना मालिक किठौर शाहजहांपुर निवासी मनोज कुमार को दी। मालिक ने बताया कि 15 दिन पहले ही दौराला सिवाय निवासी पिंटू उसके पास काम करने के लिए आया था। वह कई वर्षों से उसके पास काम कर रहा था। बीच-बीच में काम छोड़कर चला जाता था। पिंटू किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मृतक के मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed