फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bullet riders opened fire at Karnawal Chairman's residence

Meerut News: करनावल चेयरमैन के आवास पर बुलट सवारों ने की फायरिंग

Sun, 21 Jul 2024 05:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Bullet riders opened fire at Karnawal Chairman's residence
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की
विज्ञापन

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में शुक्रवार देर रात बुलट बाइक सवार दो बदमाशों ने करनावल नगर पंचायत चेयरमैन लोकेंद्र सिंह के आवास पर फायरिंग कर दी। घटना को लेकर चेयरमैन के परिवार में दहशत फैल गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को नगर पंचायत करनावल के चेयरमैन लोकेंद्र सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अज्ञात बुलट सवार दो बदमाशों ने रात करीब 12 बजे उनके आवास के सामने पहुंचे और फायरिंग कर दी। आरोपी धमकी देकर फायरिंग करते हुए जूनियर हाई स्कूल के रास्ते की तरफ फरार हो गए। इस घटना से चेयरमैन का परिवार सहमा है और मोहल्ले में भी दहशत है। वारदात के बाद शनिवार को अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ने थाने पर तहरीर देकर अज्ञात बुलेट बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। घटना के संबंध पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुलट की तलाश शुरू की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कारवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed