फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulldozer runs on meat factories, former MP flare... they charged

मीट फैक्ट्रियों पर चला बुलडोजर, पूर्व सांसद भड़के... लगाया ये आरोप

Fri, 08 Sep 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 08 Sep 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on meat factories, former MP flare... they charged
पूर्व सांसद के भाई ने लगाया आरोप

मेरठ से बुलंदशहर के चौड़ीकरण के लिए बुधवार को हापुड़ रोड स्थित कई मीट फैक्ट्रियों पर बुलडोजर चला। इस दौरान पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक ने आरोप लगाया कि बिना नोटिस के ही यह कार्रवाई हो रही है। 

विज्ञापन


मेरठ से बुलंदशहर तक एनएचआई 235 का निर्माण किया जा रहा है। राज्य मार्ग का निर्माण एपको कपंनी कर रही है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग के निर्माण के लिये एनएचआई द्वारा 2011 व 2012 में मेरठ से लेकर बुलंदशहर तक जमीनों को अधिग्रहण करने के कार्रवाई शुरू कर दी थी। 2016 में एनएचआई के निर्माण के लिये कंपनी ने जमीनों पर कब्जा लेना शुरू किया। मेरठ से हापुड़ के बीच में जाहिदपुर, घोसीपुर, हाजीपुर, अल्लीपुर, नौगजापीर पर मेन रोड का ही चौड़ीकरण कर राज्य मार्ग का निर्माण होना है। गांव फफूंडा, खरखौदा, कैली, धीरखेड़ा आदि गांवों में गांवों के बाहर की ओर से बाईपास निकाले गये हैं। इसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग में हापुड़ रोड पर अल्लीपुर से फफूंड़ा तक आठ मीट फैक्ट्रियों व हमराज दवा खाना सहित अन्य कई व्यावसायिक जमीनों का कुछ हिस्सा भी राष्ट्रीय राज्य मार्ग में आ रहा है। प्रशासन द्वारा सभी भूखंडों मुआवजा भी तय हो गया है। जिसमें अधिकतर किसानों ने तो अपनी जमीनों का मुआवजा उठा लिया है, लेकिन अल्लीपुर  स्थित मीट फैक्ट्रियों व कई फैक्ट्रियों के मालिकों ने अभी तक भी पैसा नहीं उठाया है। जबकि उक्त जमीनों में अमल दरामद हो चुका है तथा उक्त जमीनें राष्ट्रीय राज्य मार्ग के नाम हो गयी हैं। निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर तरुण कुमार व लाइजनिंग ऑफिसर सतीश चौरसिया के अनुसार सभी मीट फैक्ट्री स्वामियों व अन्य भूखंडों के स्वामियों को जमीनों से कब्जा छोड़ने का नोटिस दे दिया गया है। लेकिन फैक्ट्री स्वामियों ने जमीन खाली नहीं की। जिसमें मार्ग निर्माण कंपनी ने कब्जा लेने के लिए प्रशासन से मांग की।

विज्ञापन

बुधवार को चला बुलडोजर

Bulldozer runs on meat factories, former MP flare... they charged
चार दीवारी पर चला बुलडोजर

बुधवार को एडीएम प्रशासन एसपी पटेल, एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम सदर संतोष बहादुर सिंह व सीओ किठौर पंकज कुमार सहित कई थानों की फोर्स व पीएसी के साथ सुबह दस बजे निर्माण कंपनी को जमीनों पर कब्जा दिलाने के लिये मौके पर पहुंचे। निर्माण कंपनी ने अल्लीपुर मोड़ स्थित हाजी कल्लू की मीट फैक्ट्री अल हबीब की चार दीवारी तोड़ना शुरू किया तो मीट फैक्ट्रियों पर तोड़फोड़ की सूचना पर पूर्व सांसद शाहिद अखलाक, उनके भाई राशिद समेत सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। 

टीम ने शाहिद अखलाक के भाई साजिद अखलाक की फैक्ट्री की बाहरी दीवार तोड़कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो शाहिद अखलाक ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस प्रशासन का विरोध किया। लेकिन उनकी एक न चली। एनएचआई की टीम ने राशिद अखलाक की फैक्ट्री अल यासिर, दूसरे भाई शाजिद अखलाक की अल अक्सा, हाजी इजलाल की अल आलिया, हाजी परवेज की अल कैफ व हमराज दवा खाना सहित सभी की चार दीवारी तोड़कर कब्जा कर लिया है।

विकास के विरोध में नहीं

Bulldozer runs on meat factories, former MP flare... they charged
मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक

पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक का कहना है कि हम विकास के विरोध में नहीं हैं। लेकिन बिना सूचना और नोटिस के तोड़फोड़ करना अपराध की श्रेणी में आता है। अभी तक न मुआवजा मिला और न ही जानकारी। यह कार्रवाई केवल राजनीति के तहत की जा रही है और यह कार्रवाई आने वाले चुनाव की तैयारी भी हो सकती है। यह कार्रवाई केवल हमारे साथ ही हो रही है। मदरसे और कब्रिस्तान के बदले मैं दूसरी तरफ जमीन देने को तैयार हूं। उन्हें कतई न तोड़ा जाए।  

बाद में होगा कब्जा 
शाहिद अखलाक ने नौगजा पीर के कब्रिस्तान, मदरसा में तोड़फोड़ न करने की मांग की। इसके बदले सड़क के दूसरी ओर मीट फैक्ट्री अल शाकिब में जमीन देने की मांग की है। प्रशासन ने दो दिन का समय दिया है। दो दिन बाद पुलिस-प्रशासन, मदरसे के काजी सहित बैठक होगी, इसमें तय होगा कि मदरसे और कब्रिस्तान की जमीनों पर कब्जा किया जाना है या सड़क के दूूसरी ओर अल शाकिब फैक्ट्री की जमीन पर रोड का निर्माण करना है। वहीं अल फाईम के मालिक हाजी याकूब ने भी तीन दिन के समय की मांग करते हुए चारदीवारी पीछे हटाना शुरू कर दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed