{"_id":"5e10f24f8ebc3e87e75c20b3","slug":"bularo-put-down-in-rajwaha-driver-injured-mawana-news-mrt4621439176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहे में गिरी बुलेरो गाड़ी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहे में गिरी बुलेरो गाड़ी, चालक घायल
विज्ञापन
रजबहे की टूटी लेलिंग के कारण गिरी बुलरो गाड़ी।
- फोटो : MAWANA
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर रानी नंगला से पहले वाहन से बचाने के चक्कर में फिर से एक गाड़ी रजवाहे में गिर गई। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों रजवाहे की टूटी बाउंडरी को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
रानी नंगला से पहले पड़ने वाला रजवाहे का तीव्र मोड़ वाहनों चालकों के लिए हादसों का सबब था। वहीं अब रजवाहे की बाउंडरी टूटने के चलते वाहन हादसे के कारण बन रहे हैं। शुक्रवार रात बिजनौर निवासी मोहित बुलेरो से प्लाई बोर्ड लेकर मेरठ आ रहा था। रजवाहे के पास टूटी साइड नहीं दिखने के कारण गाड़ी रजवाहे में गिर गई। जिसमें मोहित बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे गाड़ी से बाहर निकाला और सीएचसी भिजवाया। जहां चालकों ने उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी हो कि बृहस्पतिवार रात को भी मवाना निवासी व्यापारी की गाड़ी राजवाहे में गिरी थी। जिसमें कार सवार व्यापारी के परिवार को भी चोट लगी थी। ट्रांसलेम एकेडमी के प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्या ने भी अधिकारियों से इस रजवाहे के पुल की टूटी साइडों को ठीक कराने की मांग की है। स्कूल में काफी बच्चे आते हैं। जिससे हादसा होने के अंदेशा हमेशा बना रहता है।
---------------------------
विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बाउंडरी ठक कराने को कहा
मवाना। हस्तिनापुर विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को रजवाहे की बाउंडरी ठीक कराने की बात कही। कहा कि वह पुल के चौड़ीकरण का एस्टीमेट स्वयं बनवाएंगे।
विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि दुर्घटना को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से फोन पर बात की। जिसमें बाउंडरी को तीन दिन के भीतर ठीक कराने की बात कही है। बताया कि तीव्र मोड़ होने के चलते हादसे हो रहे हैं। इसके चौड़ीकरण के लिए ऐस्टीमेट तैयार कराकर स्वयं लखनऊ जाकर पास कराकर लाएंगे। सोमवार को अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जां संभव हो सकेगा वह किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
सपा पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह को ज्ञापन दिया। कहा है कि मवाना-बिजनौर मार्ग पर स्थित रजवाहे पुल की साइड टूटी है। हाईवे होने के कारण टूटी पुलिया से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें कई कारें गिर चुकी हैं। इस जल्द ठीक कराया जाए। इस दौरान चौ. नरेशपाल, कृष्णपाल यादव, बाबूराम कश्यप, कंबर जैदी, अरशद प्रधान व रबनवाज आदि मौजूद रहे।
----------------------
बाइक की भिड़ंत तीन घायल
फलावदा। महलका मार्ग पर दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दौराला निवासी सतवीर पुत्र हरनंद शनिवार को बाइक से फलावदा जा रहा था। फलावदा मार्ग पर सूरजमल स्कूल के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने सतवीर की बाइक में टक्कर मार दरी। जिसमें सतवीर व उसके साथ आ रहे सोहनवीर घायल हो गया। वहीं, दूसरा बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
----------------
हाइवे पर कैंटर-बुग्गी की टक्कर
दौराला। एनएच 58 पर कैंटर ने भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसमें बुग्गी सवार घायल हो गया। टोल एंबुलेस कर्मचारियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
कैंटर चालक जगराम निवासी नजीबाबाद दिल्ली से सामान लेकर हरिद्वार जा रहा था। टोल प्लाजा के पास भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी सवार चमनलाल गंभीर रुप से घायल हो गया। टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने दोनों के बीच समझौता कराया और घायल का एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया।