फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budget 2026: A strong and visionary document towards making India a developed nation

Meerut News: बजट 2026 भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी दस्तावेज

Mon, 02 Feb 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Budget 2026: A strong and visionary document towards making India a developed nation
केंद्रीय बजट 2026 भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी दस्तावेज है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी के सपनों को साकार करने वाला है। इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि अवसंरचना को मजबूत करने, सिंचाई, भंडारण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। इससे किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। -अरुण गोविल, भाजपा सांसद
विज्ञापन


युवाओं को नौकरी देने वाला बनाएगा बजट
युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास इस बजट की प्रमुख प्राथमिकता है। बजट से स्टार्टअप्स, एमएसएमई, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। यह बजट युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने वाला है। -डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा सांसद।
विज्ञापन


इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
यह इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाला बजट है। रेलवे, सड़क, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए किए गए निवेश से देश के हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी। यह बजट भारत की नींव मजबूत करने वाला है। -धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन


देश का होगा सर्वांगीण विकास
यह बजट देश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला है। यह बजट भारत को समुंदर की गहराइयों से लेकर अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामर्थ्य रखता है। -विवेक रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष भाजपा

सामाजिक संतुलन को भी सुदृढ़ करेगा बजट
यह बजट आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक संतुलन को भी सुदृढ़ करता है। यह बजट व्यापार, उद्योग और स्टार्टअप्स को नई ऊर्जा देगा तथा देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाएगा। -अमित अग्रवाल, कैंट विधायक

आत्मनिर्भर भारत के लिए मजबूत कदम
यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसमें हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, व्यापारी और मध्यम वर्ग का ध्यान रखा गया है। -डॉ. राहुल त्यागी, पूर्व मंत्री भाजयुमो

भारत को मजबूत करने वाला बजट
यह बजट भारत को सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर और मजबूत करने वाला है। इससे देश का सर्वांगीण विकास होगा। -डॉ. सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा राज्य मंत्री।

देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा बजट
यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की धारणा को मजबूत करने वाला बजट है। यह बजट देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा। -अवनीश त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा।


विकसित भारत बनाने वाला बजट
केंद्रीय बजट में भारत को विकसित देश बनाने वाले प्रावधान किए गए हैं। भारत का सर्वांगीण विकास तय है। -हरवीर पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा

विकसित भारत का संकल्प होगा साकार
इस बजट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। यह बजट दूरदर्शी और जनहितकारी है। - कमलदत्त शर्मा, भाजपा नेता।

युवाओं व शिक्षा पर केंद्रित बजट
इस बजट में बजट शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और खेल को प्राथमिकता दी गई है। युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। -डॉ. धर्मेंद्र सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर मेरठ कॉलेज।

ऐतिहासिक रहा केंद्र सरकार का बजट
केंद्र सरकार का यह बजट ऐतिहासिक है जो देश के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है। -राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व सांसद मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed