Budget 2020 की बड़ी घोषणा: हस्तिनापुर का होगा पुरातात्विक विकास, बनेगा राष्ट्रीय संग्रहालय
Union Budget 2020 Nirmala Sitharaman Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया।
वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान पंडित दीनानाथ नादिम की कश्मीरी कविता के साथ इस बजट की शरुआत की। वहीं, पश्चिमी यूपी के लिए बजट में बड़ी घोषणा की गई। क्रांतिकारी धरा हस्तिनापुर को पांच प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में शामिल किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कविता पढ़ी-
'हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसा,
हमारा वतन डल झील में खिलते हुए कमल जैसा,
नौजवानों के गर्म खून जैसा,
मेरा वतन-तेरा वतन-हमारा वतन
दुनिया का सबसे प्यारा वतन।'
इसके बाद बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने बजट में हस्तिनापुर में राष्ट्रीय संग्राहलय बनाने की घोषणा की। साथ ही भारतीय धरोहर और संरक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी। हस्तिनापुर के पुरातात्विक विकास की घोषणा भी वित्त मंत्री ने घोषणा की। यानी अब साफ है कि हस्तिनापुर के प्राचीन गौरव की बहाली होगी और यह फिर से एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकेगा।
बजट पास होने से हस्तिनापुर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। हस्तिनापुर के पौराणिक स्थलों सहित हस्तिनापुर को नई सौगात मिलने की घोषणा होने के बाद निश्चित रूप से हस्तिनापुर का विकास होगा। ऐसे में लोग इस बजट को पश्चिमी यूपी के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं।