{"_id":"6aa98f2e70bb5a6b9d0f3bd6","slug":"budaun-police-reached-meerut-and-recorded-the-statements-of-the-jeweller-meerut-news-c-72-1-mct1011-159484-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदायूं पुलिस ने मेरठ पहुंचकर सराफ के किए बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदायूं पुलिस ने मेरठ पहुंचकर सराफ के किए बयान दर्ज
विज्ञापन
नोट- बदायूं, बरेली के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- सराफ के चालक ने 10 सितंबर को रची थी चोरी की झूठी कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी शेख दिलावर हुसैन के चालक आरिफ अंसारी ने साथी कारीगर के साथ मिलकर बदायूं में 85 लाख रुपये की नकदी व 21 लाख रुपये के जेवर चोरी की झूठी कहानी रची थी। घटना के बाद ही बदायूं पुलिस ने खुलासा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। मंगलवार को इसी मामले की जांच के सिलसिले में बदायूं पुलिस मेरठ पहुंची और सराफा व्यापारी के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सराफ से दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की।
कोतवाली क्षेत्र में शेख दिलावर हुसैन सराफा कारोबारी है। 10 सितंबर को उनका चालक आरिफ अंसारी शोरूम में काम करने वाले कारीगर सरफराज के साथ कार से बदायूं गया था। दोनों को वहां के सराफा कारोबारियों को जेवर देने और उसके बदले भुगतान लेकर मेरठ लौटना था। आरोप है कि बदायूं पहुंचने के बाद चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की कहानी रचने की साजिश तैयार की।
विज्ञापन
आरोपियों ने नवादा पुलिस चौकी के पास स्थित डिग्री कॉलेज के नजदीक दोपहर करीब दो बजे बिरयानी खाने के बहाने कार रोकी थी। इसके बाद कार से नकदी व जेवरात चोरी होने की कहानी पुलिस को बताई गई। सूचना मिलते ही बदायूं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को घटनाक्रम और आरोपियों के बयानों में विरोधाभास मिला। कुछ घंटे की जांच के बाद पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दिया था। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि बदायूं पुलिस मंगलवार को सराफ के बयान दर्ज करने के लिए आई थी।
-- -- -- -- --