फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Buckwheat is harmful for health: more than fifty got sick after eating pakodas and puris

सेहत पर भारी कुट्टू: पकौड़ी-पूड़ी खाते ही घबराया मन, लगीं उल्टियां, मेरठ में 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Fri, 04 Oct 2024 01:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 04 Oct 2024 01:12 PM IST
सार

नवरात्र के दाैरान कुट्टू का आटा सेहत पर भारी साबित हो रहा है। मेरठ में कुट्टू से बनी पकाैड़ी व पूड़ी खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। पेट में दर्द हो गया और उल्टी होने लगी। लोग उन्हें अस्पताल में लेकर दौड़े।

विज्ञापन
Buckwheat is harmful for health: more than fifty got sick after eating pakodas and puris
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूड़ी खाने पर 50 से अधिक महिलाओं और बच्चों की हालत बिगड़ गई। उनके पेट में दर्द हो गया और उल्टी होने लगी। महिलाएं कराहने लगीं। लोग उन्हें अस्पताल में लेकर दौड़ पड़े। जिला अस्पताल में इलाज में देरी हुई तो लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाया। इसके बाद महिलाओं और बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया।

विज्ञापन


बागपत रोड स्थित मलियाना और ब्रह्मपुरी के इंदिरापुरम में गुरुवार रात को महिलाओं और बच्चों को उल्टी होने लगी। मलियाना की 18 महिलाओं और सात बच्चों को बागपत रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, इंदिरापुरम की 20 महिला और पांच बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में मलियाना की आठ महिलाएं भी जिला अस्पताल में भर्ती कराई गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  West UP News Live: मेरठ में पांच लाख लोगों को 24 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, BKU का थाने में आठवें दिन धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने बताया कि नवरात्र पर व्रत रखा था। शाम को कुट्टू के आटे के पकौड़ी, पराठे और पूड़ी बनाई थी। इसे खाते ही उल्टी होने लगी। पेट में दर्द हुआ। परिवार के लोगों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया है। इसकी जानकारी लगने पर टीपीनगर और ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस अस्पताल में पहुंची। अस्पताल में इलाज में देरी होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने डॉक्टरों से बातचीत की।

पड़ोस की दुकान से खरीदा था आटा
जिला अस्पताल में भर्ती मलियाना भोला रोड निवासी अंशुल (18), प्रीति (17), रमेश(18), वरुण शर्मा(30), राधा शर्मा(26) ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोस की परचून की दुकान से बृहस्पतिवार सुबह ही कुट्टे का आटा खरीदा था। शाम को आटे से पराठे, पकौड़ी और पूड़ी बनाकर खाई थी। इंदिरापुरम निवासी भारती (35), बिंदिया (30), विशाल (25) और 50 साल की मंहिद्री ने बताया कि उन्होंने बुधवार को कुट्टू का आटा पड़ोस में परचून की दुकान से लिया था। शाम को पकौड़ी बनाकर खाई थी, इसे खाते ही बीमार हो गए।

देर रात तक अस्पताल में हुआ हंगामा
देर रात जिला अस्पताल में महिला और बच्चे को भर्ती कराने के लिए अफरातफरी मच गई। अपने-अपने मरीज को भर्ती कराने के लिए अस्पताल में कर्मचारियों से तीमारदार भिड़ गए। भर्ती करने में देरी होने पर लोगों ने हंगामा भी शुरू कर दिया। देर रात तक इलाज कराने आए लोगों को भर्ती करने के लिए मारामारी रही।

हालांकि देर रात सभी महिला और बच्चों का इलाज शुरू करा दिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि उपचार में देरी होने पर हंगामा की सूचना मिलते ही देहलीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों को समझाया गया। उनका उपचार कराया जा रहा है।

खराब होगा कुट्टू का आटा: ईएमओ
जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. लॉरेंस वर्मा ने बताया कि कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी, पकौड़ी और पराठे खाने से महिला व बच्चे बीमार हुए हैं। अंदेशा है कि कुट्टू का आटा पुराना होगा। वह खराब हो चुका होगा। कुछ दुकानदार एक साल पुराना आटा अपनी दुकान में रखते हैं। नवरात्र आने पर उनको फिर से बेचने लगते हैं। मामला फूड प्वाइजनिंग का है। उपचार भी समय पर शुरू करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed