{"_id":"6001f5788ebc3e31695fc3e8","slug":"bsp-supremo-celebrated-mayawati-s-birthday-mawana-news-mrt5207284189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया
हस्तिनापुर/लावड़। कस्बे के नगर पंचायत के चेयरमैन सहित बसपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर मार्केट में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65वां जन्म दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें 2022 में मुख्यमंत्री बनाने की शपथ ली।
हस्तिनापुर नगर पंचायत चेयरमैन अरुण कुमार ने और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। चेयरमैन अरुण कुमार ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव में बसपा को जीत दिलाई जाएगी। बसपा के कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए थे। डॉ. प्रताप, किशनलाल, मुनीम, सूरजपाल, प्रदीप नागर, राधेश्याम, दुष्यंत नागर, मोनू प्रजापति, डॉ. सूरज, चंद्रपाल मिस्त्री, सोनू कश्यप, राहुल, सोहनलाल आदि मौजूद रहे। वहीं बसपा नेता अनुज चेयरमैन दादरी के नेतृत्व में मीठेपुर गांव में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और केक काटकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में फिर से बसपा सुप्रीमो को मुख्यमंत्री बनाना है। इसलिए अभी से सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी करनी पड़ेगी। उन्होंने गांव गांव जाकर ग्रामीणों से बसपा की नीति से अवगत कराने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। अजीज सैफी, राजवीर महल, सुनील बंसल, मुजीब, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।