फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP alliance with BJP and SP is scared says Nasimuddin Siddiqui

बसपा का गठबंधन भाजपा से और सपा डर रही : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Thu, 18 Feb 2021 02:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
BSP alliance with BJP and SP is scared says Nasimuddin Siddiqui
नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दों पर भाजपा को घेरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बसपा का गठबंधन भाजपा से है और सपा डर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं। यदि झूठ बोलने की प्रतियोगिता कराई जाए तो वे नंबर वन आएंगे। इसलिए किसानों सहित सभी को सजग रहना चाहिए।

विज्ञापन


पश्चिम में प्रवास के दौरान बुधवार को सिद्दीकी यहां गढ़ रोड स्थित तक्षशिला कॉलोनी में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी किसानों और दलितों के बीच जाकर उनसे संवाद कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अधिवक्ता आत्महत्या मामला: भाजपा विधायक के पक्ष में एडीजी से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, रखी ये बड़ी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों को घर तक भेजने के लिए कांग्रेस ने बसों की व्यवस्था कराई। सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार रेलवे, हवाई सेवा से लेकर किसानों की जमीन तक बेचना चाहती है। इस मौके पर केपी मावी, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, मनजीत सिंह कोछड़, प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर आदि मौजूद रहे।


19 को मथुरा और 20 को मुजफ्फरनगर आएंगी प्रियंका
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि कांग्रेस किसानों से संवाद जारी रखेगी। इसी क्रम में 19 को मथुरा और 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत होंगी।

वहीं, उन्होंने मेरठ में प्रियंका की महापंचायत स्थगित होने के बारे में कहा कि एक दिन में एक ही कार्यक्रम हो सकता है। वह अभी सड़क मार्ग से दौरा कर रही हैं न कि हवाई मार्ग से। बिजनौर में रैली के कारण मेरठ में आयोजन को टालना पड़ा।  उन्होंने कहा कि भाईचारा, किसान, विकास और महिलाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के साथ रहेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed