{"_id":"6b0825e7583a0d70d00186d0","slug":"bsc-nursing-examination-forms-for-the-medical-college-are-now-available-applications-can-be-submitted-until-december-20-meerut-news-c-72-1-mct1014-163414-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के परीक्षा फॉर्म भरने शुरू, 20 दिसंबर तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के परीक्षा फॉर्म भरने शुरू, 20 दिसंबर तक मौका
विज्ञापन
- 26 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 दिसंबर तक कॉलेज विवि में जमा करेंगे फॉर्म
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में संचालित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रथम से सातवें सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक परीक्षा और आठवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 20 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने और जमा करने की अलग-अलग तिथियां निर्धारित करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विवि के अनुसार विद्यार्थी 26 नवंबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के दौरान फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। शुल्क भुगतान की रसीद परीक्षा फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी। विद्यार्थियों को फॉर्म सावधानी से भरने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर केवल एक बार मिलेगा।
ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों को 21 दिसंबर तक संबंधित कॉलेज में फॉर्म जमा कराना होगा। वहीं, कॉलेज को सभी परीक्षा फॉर्म जांचने के बाद 22 दिसंबर तक विश्वविद्यालय में जमा कराना होगा। कॉलेजों को केवल पात्र विद्यार्थियों के फॉर्म ही अग्रसारित करने और परीक्षा फॉर्म के साथ ऑनलाइन नामावली की हार्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी निर्धारित क्रम में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।