फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSC first year result released, 17 thousand promotions

बीएससी प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी, 17 हजार की प्रोन्नति

Sat, 29 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
BSC first year result released, 17 thousand promotions
बीएससी प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी, 17 हजार की प्रोन्नति
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू के कॉलेजों में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले 16964 छात्र-छात्राएं प्रोन्नति के बाद बीएससी द्वितीय वर्ष में आ गए हैं। शुक्रवार को विवि प्रशासन ने इन छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। विवि के 55 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना महामारी के कारण प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राएं पास हो गए हैं। पिछले तीन सालों से प्रथम वर्ष में 66 फीसदी तक छात्र-छात्राएं फेल हो जाते थे। इन छात्रों को जो इंटरनेट की मार्कशीट मिलेगी उसमें कोविड-19 के कारण प्रमोट किए जाने का कारण भी लिखा आएगा। इन छात्रों को द्वितीय वर्ष की परीक्षा वाले अंकों के आधार पर प्रथम वर्ष के नंबर दिए जाएंगे।
सीसीएसयू कैंपस-कालेजों में यूजी-पीजी कोर्सों में साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के प्रोन्नत किया जा रहा है। सिर्फ फाइनल ईयर के छात्रों की ही परीक्षाएं हो रही हैं। ऐसे में विवि ने शुक्रवार को बीएससी प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसको शनिवार से विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। वहीं, सारे छात्रों के प्रमोट हो जाने से इस बार पास होने वाले छात्रों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। सीसीएसयू के शुरू होने के बाद से इतना पासिंग प्रतिशत कभी नहीं रहा। पिछले तीन सालों से ही प्रथम वर्ष में सबसे ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल हो रहे थे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दूसरे कोर्सों का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जा रहा है। इसके अलावा दिसंबर-2019 में कई कॉलेजों का कई कोर्सों का रिजल्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल 66 फीसदी हुए थे फेल
साल 2019 की रिजल्ट की बात करें तो बीए-बीएससी प्रथम वर्ष में 66 फीसदी छात्र-छात्राएं फेल हुए। बीकॉम में 53.27 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। साल 2017 में बीए प्रथम वर्ष में सिर्फ 41.02 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। बीएससी प्रथम वर्ष में 33.35 पास हुए। बीकॉम प्रथम वर्ष में 58.95 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। यही हाल वर्ष 2018 में रहा। बीए प्रथम वर्ष में 35.65 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। बीएससी प्रथम वर्ष में 35.75 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। बीकॉम प्रथम वर्ष में 52.48 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed