फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   brutal killing of two real brothers in Bijnor, one shot by a knife and the other shot

यूपी: दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या, एक को चाकू से गोदा तो दूसरे को मारी गोली, जंगल में मिले शव

Tue, 14 Jan 2020 12:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jan 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
brutal killing of two real brothers in Bijnor, one shot by a knife and the other shot
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार सुबह दो सगे भाइयों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों भाई सोमवार शाम से लापता थे। आज सुबह दोनों के शव किरतपुर थानाक्षेत्र के जंगल में पड़े मिले।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एकसाथ दो हत्यों से लोगों में दहशत फैल गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार किरतपुर थानाक्षेत्र के बांखरपुर ग्राम निवासी दो सगे भाई शिवम( 22 वर्ष )आशीष (18 वर्ष ) पुत्र देवेंद्र सिंह सोमवार शाम से लापता हो गए थे। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया लेकिन वे नहीं मिले।

आज सुबह दोनों भाइयों के शव नजदीक के ही गांव गंगावाला के जंगल में पड़े हुए मिले। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 

पुलिस के अनुसार एक युवक की हत्या चाकू से गोदकर की गई है जबकि दूसरे को गोली मारी गई है। हत्या को किसने और क्यों अंजाम दिया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दो जवान बेटों की मौत पर घर में मातम पसरा है। हालांकि पुलिस जल्द ही हत्या के खुलासे की बात कह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed