फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brutal Clash in Meeruts Itaayra: Nephew Bites Off Aunt’s Ear, Injures 75-Year-Old Grandmother

खौफनाक झगड़ा: भतीजे ने दांत से चाची का कान काट कर किया अलग, दादी का हाथ भी तोड़ा, इस बात पर था विवाद

Sat, 02 Aug 2025 05:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Aug 2025 05:43 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के इटायरा गांव में पारिवारिक झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। भतीजे ने चाची का कान काटा, दादी को लोहे की रॉड से मारा। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Brutal Clash in Meeruts Itaayra: Nephew Bites Off Aunt’s Ear, Injures 75-Year-Old Grandmother
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के इटायरा गांव में शनिवार दोपहर एक पारिवारिक रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई के बेटे अर्जुन ने अपनी चाची सुनीता का कान दांतों से काटकर अलग कर दिया। इस दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग शकुंतला देवी और अन्य परिजनों को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: पति ने चाकू से वारकर की सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, फिर खुद ही पुलिस को किया फोन

विज्ञापन

पीड़ित राजकुमार ने परतापुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई जयचंद और उसके परिजन काफी समय से विवाद में उलझे हैं। शनिवार को जयचंद के बेटे अर्जुन, पोते तरुण, अर्जुन की पत्नी इंद्रेश और बेटी ऋषिका ने मिलकर राजकुमार की मां शकुंतला पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए राजकुमार के बेटे प्रियांशु और पत्नी सुनीता पर भी जानलेवा हमला किया गया।

हादसे के दौरान अर्जुन ने सुनीता का दाहिना कान दांतों से काट दिया, जो पूरी तरह अलग हो गया। साथ ही शकुंतला देवी को लोहे की रॉड से मारा गया, जिससे उनका हाथ टूट गया।

गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सुनीता को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed